समाचार सच, हल्द्वानी। हरिः शरणम जन द्वारा अयोध्या में श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए भेजी जाने वाली चाँदी की ईंट का सोमवार को महानगर के विभिन्न मंदिरों व संस्थानों में पूजन किया गया।
सोमवार को सर्वप्रथम चांदी की ईंट को भक्तजनों द्वारा वाल्मीकि पार्क में ले जाया गया। जहां वाल्मीकि समाज ने चाँदी की ईंट का स्वागत व पूजन किया। तद्पश्चात रामलीला मोहल्ला स्थित प्राचीन श्रीराम मंदिर में पूजा अर्चना व भक्तों के दर्शन के लिये चाँदी की ईंट को रखा गया। साथ ही कारखाना बाजार, पटेल चौक, सदर बाजार, तनिष्क शोरूम सहित कई प्रतिष्ठानों में भी लोगों ने चाँदी की ईंट के दर्शन कर प्रभु श्री राम के जयकारे लगाये।
हरिः शरणम जन के प्रमुख स्वामी रामगोविन्द दास भाईजी ने बताया कि संस्थान के प्रमुख सदस्यों के माध्यम से उक्त चाँदी की ईंट को अयोध्या में श्रीमंदिर तीर्थ ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास को भेंट की जाएगी।
इस धार्मिक आयोजन को सफल बनाने में मुख्य रूप से भाजपा नेता अजय राजौर, गोपाल पाल, संजय अग्रवाल, विपिन देववंशी, राजेश देवाड़ी, विवेक शर्मा, विपिन गुप्ता, प्रिया गुप्ता, निलेश देववंशी आदि भक्तजन शामिल थे।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440












