हरिभजन कर मनुष्य को प्रभु की शरण ग्रहण करनी चाहिए: संजय कृष्ण

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी/कोटाबाग। मंगल कलश यात्रा के साथ कोटाबाग के स्यात कप्तानगंज के श्रीराम लीला मैदान में स्थापित श्री टिटेश्वरी माता मंदिर में श्रीमद् भागवत कथा सप्ताह भक्ति ज्ञान यज्ञ का शुभारंभ हुआ।

कथा में आचार्य सूरज पाठक द्वारा मुख्य यजमान प्रमोद त्रिपाठी से विधिवत षोडशोपचार से पूजन करवा भागवत भगवान को स्थापित कर सुप्रसिद्ध कथावाचक पंडित संजय कृष्ण जी महाराज हल्द्वानी वालों को व्यासपीठ पर विराजमान कर प्रथम दिवस की कथा को आरंभ किया व्यास जी ने मंगलाचरण कर शुकदेव मुनि का ध्यान कर व्यास जी ने कहा कि बिना हरि की कृपा के श्रीमद् भागवत की शरण सुलभ नहीं है इसलिए हरि का भजन कर मनुष्य को प्रभु की शरण ग्रहण करनी चाहिए कथा में कथा के संयोजक संजय तिवारी, पवन जोशी, पंकज पोखरिया, मनोज पाठक इत्यादि लोग मौजूद रहे

यह भी पढ़ें -   नन्हे कदमों से ऊंची उड़ान तक: डीपीएस हल्द्वानी में किंडरगार्टन ग्रेजुएशन डे धूमधाम से संपन्न

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440