हरिद्वार: लिवइन में रह रहे प्रेमी ने ही जान से मार डाला महिला के बेटे को, शव को फेंका नहर में

खबर शेयर करें

समाचार सच, हरिद्वार। हरिद्वार जिले के रुड़की से हत्या का चौंकाने वाला मामला सामने आया हैं, यहां जिस प्रेमी के साथ महिला लिव इन रिलेशन में रह रही थी, उसी प्रेमी ने महिला के 12 साल के बेटे की दर्दनाक हत्या कर दी। हत्या करने के बाद आरोपी ने शव को सटूकेस में रखकर गंगनहर में फेंक दिया। महिला की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी कासिफ के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है।

एसपी देहात एसके सिंह ने बताया कि बच्चे के शव की तलाश की जा रही है। जांच में पता चला है कि आरोपी कासिफ और महिला दोनों दूर के रिश्तेदार हैं। जबकि दोनों की मुलाकात दिल्ली में ही एक रिश्तेदारी में हुई थी। कासिफ कलियर में रहकर ही मजदूरी कर रहा था। आरोपी सीलमपुर दिल्ली का रहने वाला है।

वहीं महिला ने आसपास के लोगों को आरोपी कासिफ को अपना बड़ा बेटा बता रखा था। पुलिस ने भी जब कासिफ के बारे में जानकारी ली तो भी उसने उसे बड़ा बेटा बताया। लेकिन जब पुलिस ने शक होने पर सख्ती से पूछताछ की तो उसने पूरा सच उगल दिया।

पुलिस के अनुसार, महिला मुस्कान (40) निवासी आलवी नगर, थाना लोनी जिला गाजियाबाद पिरान कलियर में अपने बेटे अयान (12) और प्रेमी कासिफ के साथ पिछले नौ साल से किराए पर कमरा लेकर रह रही थी। बताया जा रहा है कि शुक्रवार की रात उसका प्रेमी के साथ विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि वह प्रेमी के मारपीट करने के डर से दरगाह परिसर में जाकर सो गई।

जब शनिवार सुबह वह वापस कमरे पर आई तो बेटे को गायब देखा। उसने प्रेमी से बेटे के बारे में पूछा तो उसने कोई जवाब नहीं दिया। इसके बाद महिला और कासिफ ने बेटे की तलाश शुरू की। महिला ने सीसीटीवी कैमरे चेक करने की बात कही तो कासिफ गायब हो गया।

यह भी पढ़ें -   01 फरवरी 2026 रविवार का पंचांगए जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा

इसके बाद महिला ने एक युवक के साथ मिलकर कैमरे चेक किए। जिसमें कासिफ एक सूटकेस सिर पर रखकर ले जाता नजर आया। वहीं, कासिफ ने गाजियाबाद में रह रहे मुस्कान के बड़े बेटे तस्लीम को फोन पर जानकारी दी कि उसने उसके छोटे भाई की हत्या कर दी है और शव को सूटकेस में रखकर गंगनहर में फेंक दिया।

वहीं महिला के बड़े बेटे ने फोन पर इसकी सूचना मां को दी। सूचना से महिला के होश उड़ गए और उसने पुलिस को जानकारी दी। घटना की सूचना मिलते ही एसपी देहात एसके सिंह और सीओ पल्लवी त्यागी मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली। साथ ही पुलिस और जल पुलिस को गंगनहर में शव की तलाश करने के निर्देश दिए। पूरी जानकारी मिलने पर पुलिस ने कासिफ को हिरासत में ले लिया। पुलिस गंगनहर में शव की तलाश कर रही है।

Ad Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440