समाचार सच, हल्द्वानी। 10वीं बार मिलियन डॉलर राउंड टेबिल में क्वालीफाई करने पर भारतीय जीवन बीमा निगम शाखा प्रथम द्वारा एक सादे समारोह में भारतीय जीवन बीमा निगम के वरिष्ठ अभिकर्ता हरीश चन्द्र पाण्डे को सम्मानित किया गया। ज्ञात हो कि हरीश चन्द्र पाण्डे भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता तथा नगर की विभिन्न सामाजिक संगठनों से भी जुड़े हैं। विगत दिनों प्रान्तीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मण्डल के महानगर इकाई चुनाव के मुख्य चुनाव अधिकारी के रूप में नगर का चुनाव सफलतापूर्वक करवाया। भारतीय जीवन बीमा शाखा प्रथम के शाखा प्रबन्धक अजय कुमार तथा उपप्रबंधक योगेंद्र सिंह मेहरा ने हरीश चन्द्र पाण्डे को सम्मानित करते हुए बताया कि वह पिछले 27 वर्ष से चेयरमैन क्लब के सदस्य भी हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440













