बेसन का चीले खाने से स्वस्थ्य संबंधी कई समस्याओं से छुटकारा मिलता है

खबर शेयर करें

समाचार सच, स्वास्थ्य डेस्क। बेसन सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसमें मौजूद पोटैशियम, मैग्नीशियम, विटामिन बी6, विटामिन के, कॉपर, फाइबर, सोडियम, कैल्शियम जैसे पोषक तत्व शरीर को स्वस्थ रखने में मददगार हैं। बेसन से कई सारी डिशेज भी बनती हैं। तो क्यों न अपने दिन की शुरुआत पराठे या पूड़ी की जगह बेसन से बने चीले से करें। ये टेस्टी होने के साथ बहुत ही हेल्दी होता है। इसे खाने से स्वस्थ संबंधी कई समस्याओं से छुटकारा मिलता है। आइए आपको इस स्टोरी में बताते हैं बेसन का चीला खाने के फायदे….

हड्डियों होती हैं स्ट्रंग
बेसन का चीला खाने से हड्डियां स्ट्रांग होती है। इसमें मौजूद कैल्शियम और मौग्नीशियम की भरपूर मात्रा पाई जाती है, जो हड्डियों को मजबूत बनाता है और हड्डियों से जुड़ी परेशानियों को दूर करने में मददगार है।

हार्ट की बीमारियों का खतरा होता है कम
बेसन का चीला फाइबर से भरपूर होता है तो हेल्दी रखने के लिए और हार्ट से जुड़ी बीमारियों के खतरे को कम करने में मददगार है।

यह भी पढ़ें -   कारगिल के वीरों को नमन, आर्डन प्रोग्रेसिव स्कूल में गूंजे देशभक्ति के स्वर

खून की कमी होती है दूर
शरीर में खून की कमी (एनीमिया) बेसन के चीले के सेवन से दूर हो सकती है। इसमें मौजूद आयरन, फोलेट शरीर में हीमोग्लोबिन के स्तर को बढ़ाते हैं।

यह भी पढ़ें -   सीजेपी आंदोलन पर त्रिवेंद्र रावत का बड़ा बयान, बोले- 'बिना नेतृत्व के आंदोलन देश के लिए घातक'

बल्ड शुगर लेवल रहता है कंट्रोल में
डायबिटीज के मरीजों को भी बेसन के चीले का सेवन करना चाहिए। इसमें मौजूद फाइबर ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करता है। इससे डायबिटीज कंट्रोल में रहती है।

पाचन तंत्र रहता है स्ट्रांग
जिन लोगों को पाचन से जुड़ी समस्याएं होती है, उन्हें बेसन के चीला का सेवन करना चाहिए। इससे पाचन तंत्र स्ट्रांग होता है और आप बिना ज्यादा सोचे खाने का मजा ले सकते हैं।

शरीर को मिलती है एनर्जी
अगर आपके शरीर में एनर्जी की कमी रहती है तो चीले का सेवन करें। इसमें मौजूद कार्बाेहाइड्रेट शरीर को भरपूर एनर्जी देते हैं।

ADVERTISEMENTSAd

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440