समाचार सच, हल्द्वानी। प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल जिला नैनीताल के द्वारा आज संगठन के संस्थापक एवम संरक्षक बाबूलाल गुप्ता जी को संगठन की ओर से श्रद्धांजलि सभा का आयोजन कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। आपको बता दे कि बाबूलाल गुप्ता का निधन विगत 26 जनवरी को हो गया था।
श्रद्धांजलि सभा में संगठन के कार्यकारी प्रदेशाध्यक्ष प्रमोद गोयल ने कहा कि हम संगठन को बाबूलाल जी के पदचिन्हों पर चलते हुए संगठन को प्रभावित बनाने की उनकी कार्यसमता का अनुश्रवण करने का प्रयास करेंगे। जिलाध्यक्ष विपिन गुप्ता द्वारा कहा गया कि बाबूलाल जी ने अपने व्यापार और परिवार के साथ जिस तरह से संगठन की नींव रखी और व्यापारियों के लिए समर्पित होकर व्यापारियों को सम्मान से व्यापार करने के प्रति जागरूक किया। वो सदैव संगठन और व्यापारियों में स्वर्णिम अक्षरों में अंकित रहेगा। उन्होंने बताया कि 1940 में जन्में बाबूलाल जी ने 1970 में व्यापार के क्षेत्र में कदम रखा और अपने व्यापार के साथ व्यापारियों के हितों के लिए संघर्ष करते हुए 9 बार उत्तरप्रदेश के उपाध्यक्ष रहे और उत्तराखंड राज्य गठन के बाद प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल उत्तराखंड का गठन किया और पूरे उत्तराखंड में संगठनात्मक रूप से 19 जिला इकाई और 300 नगर इकाई स्थापित की जो आज लगभग 400 नगर इकाइयों बनकर उत्तराखंड में कार्य कर रही है। उन्होंने सदैव साधारण जीवन व्यतीत किया। साथ ही बाबूलाल जी एक अच्छे वेटलिफ्टर, स्विमिंग, फुटबॉल के खिलाड़ी भी रहे।
आज उनके निधन पर जिला नैनीताल के सभी व्यापारियों ने श्रद्धांजलि सभा में पहुँचकर उनको अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम में उनके भाई भगवान दास गुप्ता और छोटे पुत्र राकेश गुप्ता को संगठन का ध्वज और फोटो चित्र देकर उनका सम्मान किया।
संगठन की ओर से उनके सहयोगी पूर्व प्रदेश कोषाध्यक्ष एन सी तिवारी, दिनेश पंत, शांति जीना, रूपेंद्र नागर, मदन फर्त्याल, सुनील भारद्वाज, हितेंद्र भसीन, रवैल सिंह आनंद, महानगर अध्यक्ष योगेश शर्मा, महामंत्री मनोज जायसवाल, जिला महिला महामंत्री उर्वशी बोरा, महानगर महिला अध्यक्ष विनीता शर्मा, महानगर महिला सचिव गीता कांडपाल, मंजू पाठक, रेनू टंडन, मीना सेठ, नीरू भल्ला, सुरभि मेहरोत्रा, युवा जिलाध्यक्ष सौरभ भट्ट, जिला कोषाध्यक्ष लाला जायसवाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष रविन्द्र बोरा, मुरली मनोहर मुलानी, डी के गुप्ता, शिव कपूर, मनोज गुप्ता, संदीप सक्सेना,संदीप गुप्ता, पार्षद मनोज गुप्ता, कौशलेंद्र भट्ट, नीरज गुप्ता, संजय राजपूत, संजय गुप्ता, चरणजीत सिंह बिंद्रा, संजय जोशी, काठगोदाम अध्यक्ष गोविंद भाकुनी, महामंत्री भुवन जोशी, ट्रांसपोर्ट नगर अध्यक्ष अमरजीत सिंह, महामंत्री प्रदीप सब्बरवाल, लालकुआं अध्यक्ष दिवान सिंह बिस्ट, संजय जोशी, देवल्चोड अध्यक्ष प्रफुल्ल पांडे, सिलडी अध्यक्ष आदेश सिंह, युवा नगर अध्यक्ष पवन वर्मा सहित व्यापारी प्रतिनिधियों ने अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440

















