हल्द्वानी-रुद्रपुर मार्ग टांडा जंगल में भीषण आग, हाईवे पर वाहनों की आवाजाही रोकी

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। हल्द्वानी-रुद्रपुर मार्ग में टांडा जंगल में भीषण आग लगी हुई है। आग इतनी विकराल है कि हाईवे पर वाहनों की आवाजाही बंद की गई है। फायर ब्रिगेड और वन विभाग की टीम आग पर काबू पाने का प्रयास कर रही है।

बताया जाता है कि बुधवार की दोपहर अचानक टांडा के जंगल में आग लग गई। इसकी सूचना वन विभाग को दी गई। मौके पर पहुंचे वन विभाग के अधिकारी व कर्मचारी आग बुझाने में जुट गए। आग की विकराल स्थिति को देखते हुए दमकल वाहनों को बुलाया गया है। जो आग पर काबू पाने का प्रयास कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें -   रेडियो शो में चमके विद्यार्थियों के हुनर, कुलपति ने सराहा प्रयास

बहरहाल रूद्रपुर-हल्द्वानी हाईवे पर वाहनों का आवागमन बंद किया गया है। यहां सड़क पर पूरी तरह धुंध छाई हुई है। वाहनों को वाया पंतनगर-लालकुआं भेजा जा रहा है।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440