उत्तराखंड में अगले 3 घंटे भारी! IMD का येलो अलर्ट, हल्द्वानी-देहरादून समेत 13 जिलों में बारिश, बिजली और तेज आंधी की चेतावनी

खबर शेयर करें

मौसम विभाग ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की, पहाड़ी और मैदानी दोनों क्षेत्रों में मौसम बिगड़ने के आसार

समाचार सच, देहरादून। उत्तराखंड में मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने रविवार शाम प्रदेश के 13 जिलों के लिए अगले तीन घंटे का येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार शाम 5:56 बजे से रात 8:56 बजे के बीच कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश, तेज बारिश के दौर, आकाशीय बिजली चमकने और तेज आंधी-तूफान की संभावना है।

मौसम विभाग के अनुसार अल्मोड़ा, बागेश्वर, चमोली, चंपावत, देहरादून, हरिद्वार, नैनीताल, पौड़ी, पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग, टिहरी, ऊधम सिंह नगर और उत्तरकाशी जिलों के कई हिस्सों में मौसम अचानक खराब हो सकता है।

विशेष रूप से रुड़की, लक्सर, कोटद्वार, बाजपुर, काशीपुर, हल्द्वानी, रामनगर, टनकपुर, लोहाघाट, मुक्तेश्वर, रानीखेत, थराली, केदारनाथ और बद्रीनाथ सहित आसपास के क्षेत्रों में तेज बारिश, गरज-चमक और तेज हवाएं चलने की आशंका जताई गई है।

यह भी पढ़ें -   26 अल्पसंख्यक शिक्षण संस्थानों को मिली मान्यता, सीएम धामी बोले- आधुनिक शिक्षा से जुड़ें बच्चे

मौसम विभाग ने लोगों से खराब मौसम के दौरान खुले स्थानों, खेतों और ऊंचे पेड़ों के नीचे खड़े होने से बचने की सलाह दी है। पर्वतीय क्षेत्रों में यात्रा करने वाले यात्रियों को भी विशेष सतर्कता बरतने और मौसम की स्थिति देखकर ही सफर करने की सलाह दी गई है।

यह भी पढ़ें -   जन्माष्टमी 2026: व्रत के दौरान खान-पान के साथ पूजा और आचरण से जुड़े कुछ नियमों का ध्यान रखना जरूरी है क्या है वो

प्रशासन ने भी लोगों से अपील की है कि मौसम खराब होने की स्थिति में अनावश्यक यात्रा से बचें और किसी भी आपात स्थिति में स्थानीय प्रशासन और आपदा प्रबंधन विभाग के दिशा-निर्देशों का पालन करें।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440