तेज रफ्तार का कहर, बाइक भिड़ंत में कॉलेज छात्र की मौत, परिवार में मचा मातम

खबर शेयर करें

समाचार सच, ऊधमसिंहनगर। उत्तराखंड में बढ़ते सड़क हादसों के बीच एक और दुखद घटना सामने आई है। दिनेशपुर-जाफरपुर रोड पर हुई आमने-सामने की बाइक भिड़ंत में एक कॉलेज छात्र की जान चली गई, जिससे पूरे इलाके में शोक का माहौल है।

यह हादसा 28 अप्रैल को पेट्रोल पंप के पास हुआ। मृतक की पहचान दीपक कोली, पुत्र मदन राम, निवासी जय नगर नंबर-01 के रूप में हुई है, जो कॉलेज के प्रथम वर्ष के छात्र थे। बताया जा रहा है कि दीपक ड्रोन स्कूल से जाफरपुर की ओर जा रहे थे, तभी सामने से आ रही एक अन्य बाइक से उनकी जोरदार टक्कर हो गई।

यह भी पढ़ें -   12 दिन से लापता नैनीताल की बबीता का सुराग नहीं, दयारा बुग्याल स्वर्ग जैसी वादियों में आखिर कहां खो गई बेटी?

टक्कर इतनी भीषण थी कि दीपक गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत उन्हें अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस के अनुसार, दीपक अपने परिवार के इकलौते बेटे थे। उनकी अचानक मौत से परिवार में कोहराम मच गया है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

यह भी पढ़ें -   मसूरी में दर्दनाक हादसा… 500 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और परिजनों की तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की बात कही है। हादसे के कारणों की जांच जारी है। यह घटना एक बार फिर सड़क सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर रही है।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440