समाचार सच, काठगोदाम/हल्द्वानी। हिन्दी पखवाड़े के अवसर पर गुरूवार को ग्रुप केंद्र, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल काठगोदाम में हिन्दी पखवाड़ा के तहत हिंदी दिवस समारोह हर्षोल्लास से मनाया। इस मौके पर परिसर में आयोजित विभिन्न हिन्दी प्रतियोगिताओं ग्रुप केंद्र के कर्मचारियों ने बढ़चढ़ कर भागीदारी की।

ग्रुप केंद्र के कार्मिक अपना अधिक से अधिक शासकीय कार्य हिन्दी में करके देश एवं राजभाषा का बढ़ाये गौरव: सतीश कुमार लिण्डा
समारोह के दौरान ग्रुप केंद्र, केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल के उप महानिरीक्षक सतीश कुमार लिण्डा ने हिन्दी के बारे में विस्तार से बताते हुए कहा कि हमें अपनी मातृभाषा एवं राजभाषा पर गर्व होना चाहिए। उन्होंने सभी अधिकारियों व कार्मिकों को प्रेरित करते हुए बताया कि वे अपना अधिक से अधिक शासकीय कार्य हिन्दी में करके देश एवं राजभाषा का गौरव बढ़ायें।

हिन्दी दिवस में आयोजित विभिन्न प्रतियोगिता के विजेता:
हिंदी व्यवहार प्रतियोगिता में सउनि0/मं0 दुर्विजय सिंह प्रथम, हव0/मंत्रा0 हरि सिंह द्वितीय तथा उ0नि0/मं0 अनुपम वर्मा तृतीय रहे। जबकि हिंदी कार्यशाला सत्रांत परीक्षा प्रतियोगिता में हव0/मंत्रात महेश कुमार प्रथम, सउनि/मंत्रा0 विवेक कुमार द्वितीय तथा हव0/मंत्रा0 अमित कुमार तृतीय स्थान के विजता रहे। वहीं हिंदी टिप्पण/आलेखन प्रतियोगिता में हव0/मंत्रा0 विपिन कुमार प्रथम, सउनि/मंत्रा0 संजीव कुमार द्वितीय तथा सउनि/रे0ऑ0 शैलेश चन्द्र तृतीय रहे। इसके साथ ही हिंदी टंकण प्रतियोगिता में सउनि/मंत्रा0 दीपक कुमार प्रथम, हव0/मंत्रा0 सर्वेश यादव द्वितीय और सउनि/मंत्रा0 नीरज कुमार तृतीय विजेता रहे।
समारोह के अंत विभिन्न हिंदी प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। समारोह में मुख्य रूप से ग्रुप केंद्र काठगोदाम के डी0बी0 यादव, उप कमाण्डेंट सहित समस्त अधिकारीगण, अधीनस्थ अधिकारी एवं अन्य कर्मीगण मौजूद रहें।



सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440



