अच्छे स्वास्थ्य के पीछे उसकी दैनिक दिनचर्या और अच्छे आहार का अहम योगदान रहता है, इन चीजों का सुबह खाली पेट सेवन करने से दूर हो सकती हैं कई बड़ी बीमारिया

खबर शेयर करें

समाचार सच, स्वास्थ्य डेस्क। किसी भी व्यक्ति के अच्छे स्वास्थ्य के पीछे उसकी दैनिक दिनचर्या और अच्छे आहार का अहम योगदान रहता है। आजकल जिस तरह से लोग जंक फूड या बाहर के तले-भुने खाने का सेवन करते हैं, उससे कई बार पेट से जुड़ी और अन्य तरह की समस्याएं हो जाती हैं। हालांकि, कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका सेवन अगर सुबह उठकर खाली पेट करते हैं तो इसके कई लाभ मिल सकते हैं। सुबह खाली पेट इन चीजों का सेवन करने से कई बीमारियां दूर होने में भी मदद मिलती है। ऐसे में जानिए इन चीजों के बारे में-

अंजीर
अंजीर में आयरन, पोटैशियम, जिंक, मैंगनीज, विटामिन-सी, ए और के जैसे कई खनिज पाए जाते हैं जो स्वास्थ्य के लिए काफी लाभदायक होते हैं। जहां पोटैशियम ब्लड प्रेशर को बनाए रखने में मदद करता है और हमारे पाचन तंत्र को भी फिट रखता है। वहीं, फाइबर पेट को काफी देर तक भरा रखने का काम करता है। इसके अलावा अंजीर हमारे हृदय को हेल्दी रखने में भी मददगार साबित होती है। ऐसे में इन्हें रात को भिगा दें और फिर सुबह पीसकर दूध या पानी के साथ सेवन कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें -   उत्तराखंड में दर्दनाक हादसारू छुट्टी पर आए जवान की मौतए अस्पताल में बवाल

हल्दी
इस बात से हम सभी भली-भांति परिचित हैं कि हल्दी काफी गुणकारी होती है। इसमें पाए जाने वाले करक्यूमिन नामक तत्व रक्तचाप, एलडीएल कोलेस्ट्रॉल, डायबिटीज, अवसाद और चिंता को ठीक करने में मददगार साबित हो सकते हैं। आप रात के समय हल्दी युक्त दूध का सेवन कर सकते हैं। इसके सेवन से आपको काफी लाभ मिलेंगे और आपका शरीर कई बीमारियों से लड़ने में भी सक्षम होगा।

लहसुन
ज्यादातर घरों में सब्जी का स्वाद बढ़ाने का काम करने वाला लहसुन गुणों से भरपूर होता है। इसका रोजाना सुबह खाली पेट सेवन किया जा सकता है। इसके लिए आप दो कच्ची कली लहसुन का सेवन कर सकते हैं। आप रात को लहसुन को भिगो दें और फिर सुबह इनका सेवन किया जा सकता है। इससे भी कई बीमारियों में फायदा मिलता है। लहसुन ब्लड प्रेशर को कम करने और कोलेस्ट्रॉल के स्तर को भी कम करने में मदद करता है। इसके अलावा यह सर्दी-जुकाम में भी आराम देने का काम करता है।

यह भी पढ़ें -   उत्तराखंड में महावीर जयंती की छुट्टी बदली, 30 मार्च को रहेगा सार्वजनिक अवकाश

आंवला
भारत में आंवला का सेवन प्राचीन काल से होता आया है। आयुर्वेद में इसके कई फायदे बताये गए हैं। यह हमारे शरीर के लिए बहुत लाभदायक होता है। इसमें पाए जाने वाले एंटीऑक्सीडेंट और विटामिन-सी हमारी आंखों और पाचन तंत्र को फायदा पहुंचाते हैं। ऐसे में आप नियमित रूप से सुबह खाली पेट एक आंवला का सेवन कर सकते हैं। अगर आपको आंवला आसानी से उपलब्ध नहीं होता है तो आंवला की कैंडी का भी सेवन किया जा सकता है। यह कई बीमारियों को छूमंतर करने का काम करता है।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440