हल्द्वानी महानगर में वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ हुआ होलिका का दहन, 19 को खेलेंगे रंगों की होली

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। नैनीताल जिलेभर में आज होली का त्यौहार पूर्ण उत्साह एवं उमंग के साथ मनाया गया। जिले में सैकड़ों स्थानों पर विशेष पूजन-अर्चना के साथ होली का दहन किया। होलिका दहन से पूर्व महिलाओं ने सुबह ही होली का पूजन किया। इसके साथ कई जगह कंडडे की होली जलाई गई। इस दौरान पुलिस-प्रशासन द्वारा सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे।

उल्लेखनीय है कि हल्द्वानी महानगर में होली का पर्व पूर्ण उत्साह एवं उमंग के साथ मनाया जाता है। इस मौके पर श्रीरामलीला कमेटी द्वारा परंपरागत तरीके से होली का दहन करने की प्रथा नगर में चली आ रही है। इसी के तहत आज गुरूवार को नगर के मंगल पड़ाव स्थित प्राचीन होलिका दहन स्थल महिलाएं सुबह से शाम तक पूजन-अर्चना के लिए पहुंची व विधि विधान के साथ पूजन-अर्चना की। रात्रि करीब 10 बजे आचार्य पुष्कर चन्द्र भट्ट गोपाल जी द्वारा विधि-विधान व वैदिक मंत्रोच्चारणों के साथ होलिका दहन का कार्य सम्पन्न करवाया। आचार्य पुष्कर चन्द्र भट्ट ने बताया कि 18 मार्च को दोपहर 12.53 बजे तक पूर्णिमा स्नान होगा और 19 मार्च को लोग होली मनाएंगे।

यह भी पढ़ें -   स्वाद में कड़वे होते हैं लेकिन सेहत के लिए बहुत लाभकारी हैं

इस मौके पर श्री रामलीला कमेटी संचालन समिति की रिसीवर एवं नगर मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह तथा संचालन समिति सदस्य भी मौजूद रहे। होलिका में आग लगने के साथ ही भक्त श्रद्धालुओं द्वारा परम्परा के साथ गन्ना व गेहूं की बालियों को होली की अग्नि दिखा कर घर ले जाते हुए नजर आये, वही कुछ लोग होलिका की अग्नि को ले जाकर अपने घरों में होली जलाते हुए भी देखे गये। इस दौरान लोग एक दूसरे को टीका लगाकर होली बधाई व शुभकामनायें देते हुए दिखे। इससे पूर्व संचालन समिति द्वारा सायं छह बजे से भक्तिमय होली संध्या का भी आयोजन किया गया। जिससे में गायक विवेक शर्मा और अन्य कलाकारों ने होली के गीतों के माध्यम से पूरा वातावरण होलीमय बना दिया।

यह भी पढ़ें -   उत्तराखंड में कार सेवा डेरा प्रमुख नानकमत्ता बाबा तरसेम सिंह की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

इधर महानगर के पटेल चौक, मुखानी चौराहा, कुल्यालपुरा चौराहा, अम्बेडकर नगर, काठगोदाम आदि स्थानों पर भी होलिका का दहन किया गया। सुरक्षा के दृष्टि से एसपीसिटी हंरवंश सिंह, सीओ भूपेन्द्र सीओ यातायात विभा दीक्षित, कोतवाल हरेन्द्र चौधरी सहित पुलिस टीम मौजूद रहे।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440