समाचार सच, स्वास्थ्य डेस्क। छोटी-मोटी बीमारियों के लिए हम घरेलू नुस्खों का प्रयोग बरसों से करते आ रहे हैं। और आश्चर्य की बात है कि यह घरेलू नुस्खे हमारे स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखने में उतने ही कारगर भी होते हैं। प्याज के घरेलू नुस्खे भी कुछ ऐसे ही हैं। सर्दी, बुखार या फिर गर्मी में लू से बचना हो, प्याज का प्रयोग हर जगह कारगर साबित होता है। कैसे जानते हैं –
- सर्दी हो जाने पर लहसुन के साथ प्याज को भूनकर खाना पुराना घरेलू उपाय है, और यकीन मानिए बेहद कारगर भी है। दशकों पहले जब यूरोप प्लेग की चपेट में था, तो यूरोपियन लोगों ने प्याज का प्रयोग इसके इलाज के लिए किया था।
- सर्दी में होने वाले बुखार और अन्य बीमारियों से बचने के लिए प्याज का प्रयोग किया जाता है। उत्तरी अमेरिका में भी ठंड से होने वाली बीमारियों से बचने के लिए प्याज का उपयोग किया गया। इसके अनुसार, कमरे में एक कटा हुआ प्याज रखना कई बीमारियों से बचाने में कारगर है।
- प्याज में सल्फर की भरपूर मात्रा होती है, जो प्याज की महक के लिए भी जिम्मेदार है। शरीर से हानिकारक तत्वों को बाहर निकालने में सल्फर मददगार होता है। यह आपके लिवर को स्वस्थ रखता है साथ ही कोलोन, ब्रेस्ट और प्रोटेस्ट कैंसर से भी बचाता है।
- प्याज में क्वेरसिटिन नामक एंटीऑक्सीडेंट पाया जाता है, जो खून के गाढ़ेपन को कम कर उसे तरल बनाने में मदद करता है। इसके अलावा यह रक्त में मौजूद कोलेस्ट्रॉल के स्तर को भी कम करता है। यह अस्थमा से लड़ने में भी मदद करता है।
- बुखार से बचने के लिए प्याज का प्रयोग काफी प्रचलित और प्रभावकारी है। इसके लिए प्याज को आधा काटकर, किसी साफ कपड़े में लपेटकर गले या सिर पर रखा जाता है। इससे बुखार से पैदा होने वाल शारीरिक गर्मी को प्याज सोख लेता है।
- यह आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने के साथ हड्डियों को मजबूत बनाए रखता है। खासतौर पर महिलाओं के लिए मेनोपॉज के समय यह हड्डी संबंधी समस्याओं को कम करने में मदद करता है।
- यदि सर्दी के दिनों में अक्सर गले में खराश रहती है तो प्याज का रस काफी मददगार हो सकता है। इसके लिए प्याज के रस में आपको गुड़ या शहद मिलाकर पीने की जरूरत है बस।
- ठंड के चलते अगर जोड़ों में बहुत दर्द हो रहा हो, तो प्याज के रस को सरसों का तेल मिलाकर मालिश करने से फायदा होगा। नाक से खून आने पर प्याज को सूंघना ही एक बेहतरीन इलाज है।
- मानसिक तनाव और डिप्रेशन से परेशान हैं तब भी प्याज आपके लिए मददगार है। इसमें पाया जाने वाला फोलेट तत्व, मानसिघ्क तौर पर आपको हल्का महसूस कराता है साथ ही आपके मूड को भी बेहतर बनाए रखता है।



सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440


