🌞 आज का पंचांग एवं राशिफल | 18 जुलाई 2026 | शनिवार
संवत: श्रीसंवत 2083 | श्रीशाके 1948
अयन: दक्षिणायन | ऋतु: वर्षा
सूर्य: कर्क राशि (कर्कार्क 3 गते)
चंद्र मास: आषाढ़ शुक्ल पक्ष
तिथि: पंचमी
नक्षत्र: पूर्वाफाल्गुनी
शुभ-अशुभ मुहूर्त
सूर्योदय: प्रातः 5:29 बजे
सूर्यास्त: सायं 7:10 बजे
राहुकाल: प्रातः 9:00 बजे से 10:30 बजे तक
अभिजीत मुहूर्त: दोपहर 11:59 बजे से 12:47 बजे तक
आज का राशिफल
🐏 मेष राशि
धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। अचानक धन लाभ के योग बन रहे हैं। व्यापार में सफलता मिलेगी और नया कार्य शुरू कर सकते हैं। स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा।
🐂 वृष राशि
रुके हुए कार्य पूरे होंगे। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। राजनीति से जुड़े लोगों को पद-प्रतिष्ठा मिल सकती है। धार्मिक कार्यों में रुचि रहेगी। अचानक यात्रा और रोजगार में बदलाव के योग हैं।
👬 मिथुन राशि
मित्रों का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य थोड़ा कमजोर रह सकता है। नौकरी या व्यवसाय में बदलाव की संभावना है। राजनीति से जुड़े लोगों को उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है। परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा।
🦀 कर्क राशि
घर में मांगलिक कार्य की योजना बन सकती है। धार्मिक कार्यों पर खर्च होगा। मानसिक शांति मिलेगी। राजनीति में सम्मान बढ़ेगा। मित्रों का सहयोग मिलेगा और स्वास्थ्य पहले से बेहतर रहेगा।
🦁 सिंह राशि
करियर से जुड़ी चिंताएं दूर होंगी। रुके हुए कार्य पूरे होंगे। रोजगार और व्यापार में थोड़े संघर्ष के बाद सफलता मिलेगी। भगवान श्रीगणेश की आराधना शुभ फल देगी। स्वास्थ्य में सुधार होगा।
👧 कन्या राशि
पारिवारिक तनाव समाप्त होगा। संतान से जुड़ी चिंता दूर होगी। नौकरी में उन्नति और परिवर्तन के योग हैं। व्यापार में लाभ मिलेगा तथा नए कार्य की योजना सफल हो सकती है।
⚖️ तुला राशि
स्वास्थ्य का ध्यान रखें। मानसिक तनाव कम होगा। संतान को लेकर चिंता रह सकती है, लेकिन जल्द राहत मिलेगी। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। अचानक यात्रा के योग बन रहे हैं।
🦂 वृश्चिक राशि
मानसिक तनाव रह सकता है, लेकिन संतान पक्ष से शुभ समाचार मिलेगा। कार्यों की व्यस्तता बढ़ेगी। अचानक धन लाभ के योग हैं। राजनीति में सम्मान मिलेगा तथा मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा।
🏹 धनु राशि
परिवार में खुशियां आएंगी। संतान संबंधी चिंता दूर होगी। किसी विशेष सम्मान की प्राप्ति हो सकती है। रोजगार के नए अवसर मिलेंगे। राजनीति से जुड़े लोगों के लिए दिन लाभकारी रहेगा।
🐊 मकर राशि
मानसिक तनाव दूर होगा। संतान से जुड़ी शुभ सूचना मिल सकती है। व्यापार में लाभ होगा। भूमि-भवन संबंधी कार्य शुरू करने के लिए समय अनुकूल है। करियर में अच्छी खबर मिल सकती है।
🏺 कुंभ राशि
मित्रों का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। नौकरी में बदलाव या स्थान परिवर्तन के योग हैं। लेन-देन में सावधानी बरतें। अनावश्यक यात्रा करनी पड़ सकती है।
🐟 मीन राशि
बेवजह के विवादों से दूर रहें। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। राजनीति से जुड़े लोगों का सम्मान बढ़ेगा। धार्मिक कार्यों में रुचि रहेगी। अचानक यात्रा और धार्मिक आयोजनों में व्यस्तता रह सकती है।
आज का विशेष संदेश
“धैर्य, सकारात्मक सोच और सत्कर्म ही जीवन की सबसे बड़ी पूंजी हैं। आज भगवान श्रीगणेश एवं भगवान सूर्यदेव की उपासना करना विशेष शुभ फलदायी रहेगा।” 🙏
प्रस्तुतिः
डॉ. नवीन चन्द्र जोशी
प्राचार्य, श्री महादेव गिरी संस्कृत महाविद्यालय, हल्द्वानी।



सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440



