
समाचार सच | अध्यात्म डेस्क।
आज आश्विन शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि दोपहर 2:36 बजे तक रहेगी, इसके बाद त्रयोदशी तिथि प्रारंभ होगी। शुक्रवार को प्रदोष व्रत रखा जाएगा। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार प्रदोष काल में भगवान शिव की पूजा-अर्चना विशेष फलदायी मानी जाती है। आज कुछ राशि वालों के लिए धन, रोजगार और पारिवारिक जीवन में सकारात्मक संकेत हैं, जबकि कुछ को स्वास्थ्य और लेन-देन में सावधानी बरतनी होगी।
आज का पंचांग
तिथि: आश्विन शुक्ल द्वादशी दोपहर 2:36 बजे तक, तत्पश्चात त्रयोदशी
वार: शुक्रवार
नक्षत्र: पूर्वाभाद्रपद
सूर्योदय: सुबह 6:24 बजे
सूर्यास्त: शाम 5:31 बजे
राहुकाल: सुबह 10:30 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक
अभिजीत मुहूर्त: सुबह 11:50 से दोपहर 12:38 बजे तक
विशेष: प्रदोष व्रत
आज का राशिफल
♈ मेष: धन कमाने के नए अवसर मिलेंगे। परिवार में खुशियां रहेंगी और रुका हुआ काम पूरा हो सकता है। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी, स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
♉ वृष: रोजगार में संघर्ष करना पड़ सकता है, लेकिन व्यापार में रुका धन मिलने के योग हैं। संतान संबंधी चिंता दूर होगी और मित्रों का सहयोग मिलेगा।
♊ मिथुन: मित्रों से विशेष सहयोग मिलेगा। व्यापार में लाभ और नए काम की योजना बन सकती है। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा और संतान संबंधी चिंता दूर होगी।
♋ कर्क: रुके कार्य पूरे होंगे और कोई शुभ समाचार मिल सकता है। धार्मिक कार्यों पर खर्च होगा और मानसिक तनाव कम होगा। संतान संबंधी चिंता बनी रह सकती है।
♌ सिंह: विशेष लाभ मिल सकता है। रोजगार में बदलाव या पदोन्नति के योग हैं। शिक्षा में सफलता मिलेगी, लेकिन अधिकारियों से विवाद से बचें और वाणी में संयम रखें।
♍ कन्या: रुका हुआ धन मिलने की संभावना है। संतान संबंधी चिंता दूर हो सकती है। रोजगार में बदलाव और अचानक यात्रा के योग हैं, अनावश्यक तनाव से बचें।
♎ तुला: मानसिक तनाव बढ़ सकता है, इसलिए स्वास्थ्य का ध्यान रखें। रोजगार के नए अवसर मिलेंगे और पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। राजनीतिक गतिविधियों में उतार-चढ़ाव संभव है।
♏ वृश्चिक: संकल्पित कार्यों में सफलता मिल सकती है। खर्च बढ़ने की संभावना है, लेकिन सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान बढ़ेगा। धार्मिक कार्यों में रुचि रहेगी।
♐ धनु: परिवार में खुशियां रहेंगी और विशेष लाभ मिल सकता है। रुका हुआ काम पूरा होगा। मांगलिक कार्य की योजना बन सकती है और मित्रों का सहयोग मिलेगा।
♑ मकर: मानसिक तनाव रह सकता है, लेकिन संतान संबंधी चिंता दूर होगी। लेन-देन में सावधानी बरतें। अधिकारियों के साथ तनाव की स्थिति बन सकती है।
♒ कुंभ: रुके हुए कार्य पूरे होंगे और परिवार में प्रसन्नता रहेगी। संतान से शुभ समाचार मिल सकता है। पद-प्रतिष्ठा बढ़ने के योग हैं और मानसिक तनाव कम होगा।
♓ मीन: अचानक यात्रा संभव है। स्वास्थ्य में गिरावट की आशंका है, इसलिए सावधानी रखें। रोजगार में पद-प्रतिष्ठा बढ़ सकती है और स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं।
प्रस्तुतिः
डॉ. नवीन चन्द्र जोशी
प्राचार्य, श्री महादेव गिरी संस्कृत महाविद्यालय, हल्द्वानी।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440


