हल्द्वानी-रामनगर रोड पर भीषण हादसा, बस से टकराई बाइक; युवक की मौके पर मौत

खबर शेयर करें

समाचार सच, कालाढूंगी डेस्क। हल्द्वानी-रामनगर मार्ग पर गुरुवार सुबह एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में एक युवक की जान चली गई। बताया जा रहा है कि ओवरटेक करने के प्रयास में बाइक अनियंत्रित हो गई और पीछे से बस में जा भिड़ी। हादसा इतना भयानक था कि युवक ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया, जिससे इलाके में शोक का माहौल है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, लालकुआं के रावत नगर निवासी पुष्कर सिंह कार्की (35) पुत्र दीवान सिंह कार्की बाइक से रामनगर से हल्द्वानी की ओर जा रहे थे। कालाढूंगी क्षेत्र में कमोला स्थित गुरुणी नाले के पास उन्होंने आगे चल रही बस को ओवरटेक करने की कोशिश की। इसी दौरान संतुलन बिगड़ने से उनकी बाइक सीधे बस के पीछे जा टकराई।

टक्कर इतनी तेज थी कि पुष्कर सिंह की मौके पर ही मृत्यु हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस और 108 एंबुलेंस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

यह भी पढ़ें -   हल्द्वानी में आधी रात गूंजे ‘जय कन्हैया लाल की’ के जयकारे, कृष्ण जन्म पर झूम उठा शहर; मंदिरों में उमड़ा आस्था का सैलाब

घटना की सूचना मिलते ही मृतक के परिजन अस्पताल पहुंच गए, जहां उनका रो-रोकर बुरा हाल था। इस हादसे से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।जांच अधिकारी एसआई तनवीर आलम के अनुसार, पुष्कर सिंह कार्की रामनगर के पास मार्चुला क्षेत्र में ट्रक चालक के रूप में कार्यरत थे और सुबह अपने घर लौट रहे थे। बताया जा रहा है कि वह अपने परिवार के इकलौते कमाने वाले सदस्य थे, जिससे पूरे परिवार की जिम्मेदारी उन्हीं पर थी।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   हल्द्वानी में आधी रात गूंजे ‘जय कन्हैया लाल की’ के जयकारे, कृष्ण जन्म पर झूम उठा शहर; मंदिरों में उमड़ा आस्था का सैलाब
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440