हल्द्वानी में भीषण अग्निकांड… अमेजन गोदाम में आग लगने से दो कर्मचारियों की दर्दनाक मौत

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी डेस्क। रामपुर रोड स्थित जीतपुर नेगी क्षेत्र में शुक्रवार देर रात अमेजन के एक स्टोर/गोदाम में लगी भीषण आग ने दो कर्मचारियों की जान ले ली। आग इतनी तेजी से फैली कि पूरा परिसर उसकी चपेट में आ गया और अंदर मौजूद दो कर्मचारी बाहर नहीं निकल सके।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, शुक्रवार रात करीब 11.30 बजे पास में स्थित ब्लिंकिट स्टोर के कर्मचारियों ने अमेजन स्टोर से धुआं और आग की लपटें उठती देख तत्काल फायर ब्रिगेड और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां और पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई। एसपी सिटी मनोज कत्याल ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्यों का जायजा लिया।

आग की भयावहता को देखते हुए दमकल कर्मियों को स्टोर का शटर तोड़कर अंदर प्रवेश करना पड़ा। कई घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक गोदाम का अधिकांश हिस्सा जलकर राख हो चुका था।

यह भी पढ़ें -   देहरादून में कांग्रेस का लोक भवन कूच, बैरिकेड तोड़ने की कोशिश के बाद कई कार्यकर्ता हिरासत में

बताया जा रहा है कि घटना के समय स्टोर के भीतर दो कर्मचारी सो रहे थे। आग और धुएं के कारण दोनों बाहर नहीं निकल सके और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान गौलापार निवासी नरेंद्र तथा पंचायतघर निवासी अमित के रूप में हुई है।

यह भी पढ़ें -   35 हजार पौधों का लक्ष्य लेकर चल रहा हरित अभियान, बच्चों से लेकर ग्रामीणों तक बांटे जा रहे फलदार पौधे: डॉ. आशुतोष पंत

पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सुशीला तिवारी अस्पताल भेज दिया है। वहीं, आग लगने के कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस और फायर विभाग द्वारा जांच शुरू कर दी गई है।

इस दर्दनाक हादसे के बाद क्षेत्र में शोक की लहर है और स्थानीय लोगों में घटना को लेकर गहरा दुख व्याप्त है।

ADVERTISEMENTSAd

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440