अल्मोड़ा में भीषण सड़क हादसा: 300 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चालक की मौत

खबर शेयर करें

समाचार सच, अल्मोड़ा। उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले के तल्ला सल्ट क्षेत्र में जिहाड़ और तराड़ी गांव के बीच एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना सामने आई है। वाहन संख्या UK 20 TA 8080 (आर्टिगा) अनियंत्रित होकर सड़क से फिसलते हुए करीब 300 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। इस हादसे में वाहन चालक की मौके पर ही मौत हो गई।

मृतक चालक की पहचान कुबेर सिंह (40 वर्ष), पुत्र भूपाल सिंह, निवासी कमेटपानी बासोट के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि कुबेर सिंह अपने घर की ओर जा रहे थे, तभी जिहाड़–तराड़ी मार्ग पर अचानक वाहन से संतुलन बिगड़ गया और कार गहरी खाई में गिर गई।

यह भी पढ़ें -   विश्वविद्यालय परिसर में नाबालिग से दुष्कर्म, आरोपी गार्ड पकड़ा गया

घटना की सूचना मिलते ही थाना भतरौजखान पुलिस, फायर स्टेशन रानीखेत और एसडीआरएफ की टीमें मौके पर पहुंचीं। दुर्गम और खड़ी ढलान होने के कारण रेस्क्यू ऑपरेशन में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। स्थानीय ग्रामीणों ने भी साहस दिखाते हुए राहत एवं बचाव कार्य में महत्वपूर्ण सहयोग किया। पुलिस और ग्रामीणों की मदद से खाई में उतरकर शव को बाहर निकाला गया।

रेस्क्यू के दौरान आसपास के क्षेत्र में सर्च अभियान भी चलाया गया, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि वाहन में कोई अन्य व्यक्ति सवार न हो। स्थानीय लोगों से पूछताछ के बाद पुष्टि हुई कि कार में केवल चालक ही मौजूद था।

यह भी पढ़ें -   होलिका दहन के समय करें ये विशेष उपाय

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। हादसे के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है, वहीं पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।

पुलिस और परिवहन विभाग ने एक बार फिर लोगों से अपील की है कि पहाड़ी क्षेत्रों में वाहन चलाते समय सावधानी बरतें, तेज रफ्तार से बचें और यातायात नियमों का सख्ती से पालन करें, ताकि इस तरह की दुखद घटनाओं से बचा जा सके।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440