चमोली में भीषण सड़क हादसाः खाई में गिरी बोलेरो, पिता-पुत्री की मौत, युवक एयरलिफ्ट

खबर शेयर करें

समाचार सच, चमोली। उत्तराखंड के चमोली जिले में नंदानगर-सुतोल मोटरमार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में बोलेरो वाहन खाई में गिरने से पिता-पुत्री की मौत हो गई। हादसे में चालक समेत दो लोग घायल हो गए, जिनमें से एक युवक की गंभीर स्थिति को देखते हुए एयरलिफ्ट कर एम्स ऋषिकेश रेफर किया गया है।

हादसा उस समय हुआ जब बोलेरो वाहन (नंबर- UK 11 TA 1293) सुतोल गांव से नंदानगर बाजार की ओर जा रहा था। पेरी गांव के पास वाहन का स्टीयरिंग लॉक हो गया, जिससे वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गया। हादसे की खबर मिलते ही स्थानीय ग्रामीण और पुलिस मौके पर पहुंचे और राहत-बचाव कार्य शुरू किया।

यह भी पढ़ें -   नाबालिग बेटी को धर्म परिवर्तन के लिए प्रेरित करने का आरोप, महिला समेत तीन पर मुकदमा दर्ज

मृतकों की पहचान
भरत सिंह (40 वर्ष), निवासी सुतोल, चमोली।
सपना (14 वर्ष), पुत्री भरत सिंह।
भरत सिंह की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनकी बेटी सपना ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया।
घायलों की स्थिति
गोविंद सिंह, वाहन चालक, हल्की चोटें आईं।
प्रताप सिंह (24 वर्ष), गंभीर स्थिति में एयरलिफ्ट कर एम्स ऋषिकेश रेफर।

यह भी पढ़ें -   हल्द्वानी में मंदिर चोरी का खुलासा, सीसीटीवी से पकड़ाया आरोपी, मूर्तियां-घंटियां बरामद

घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नंदानगर में प्राथमिक उपचार के लिए ले जाया गया। प्रताप सिंह की गंभीर स्थिति को देखते हुए नंदानगर स्थित कुरुड़ हेलीपैड से एयर एंबुलेंस के जरिए एम्स ऋषिकेश भेजा गया।
पुलिस ने वाहन दुर्घटना का कारण स्टीयरिंग लॉक होने को बताया है। इस हादसे से इलाके में शोक का माहौल है। प्रशासन ने घटना की विस्तृत जांच शुरू कर दी है।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440