छोटी से कालीमिर्च फायदे कितने बड़े…

खबर शेयर करें

समाचार सच, स्वास्थ्य डेस्क। एक छोटी-सी काली मिर्च न जाने कितने फायदे करती है, जानकर वाकई में हैरानी होती है। अगर सुबह खाली पेट गुनगुने पानी के साथ काली मिर्च का सेवन किया जाए तो ये हमारे शरीर को बहुत सारे फायदे पहुंचा सकती है। आयुर्वेद में बताया गया है कि सुबह गर्म पानी के साथ कालीमिर्च का सेवन करने से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। इससे शरीर स्वस्थ बना रहता है। यह शरीर में बाहरी संक्रमण को पहुंचने से रोकती है और कप, पित्त और वायु पर नियंत्रण करती है।
-काली मिर्च में पिपराइन मौजूद होती है और उसमें एंटी-डिप्रेसेंट के गुण होते है जिस कारण काली मिर्च लोगों की टेंशन और डिप्रेशन को दूर करने में मदद करती है।
-गुनगुने पानी के साथ काली मिर्च का सेवन करने से शरीरिक क्षमता बढ़ती है। साथ ही शरीर में पानी की कमी नियंत्रित होती है। यह शरीर के अंदर की एसिडिटी की समस्या को भी खत्म करता है।
-आधुनिक जीवनशैली के बीच गैस और एसिडिटी की समस्या आम है. यदि आपको भी यह परेशानी है तो इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए एक कप पानी में नींबू का रस और काली मिर्च का चूर्ण और नमक डालकर पीने से गैस व कब्ज की समस्या कुछ ही दिनों में ठीक हो जाती है।
-काली मिर्च के पाउडर को खाने में इस्तेमाल करने से पेट में कीडों की समस्या दूर होती है। इसके अलावा काली मिर्च के साथ किशमिश खाने से भी पेट के कीड़ों की समस्या से छुटकारा मिलता है।
-अगर आपको डिहाइड्रेशन की समस्या है तो काली मिर्च का गुनगुने पानी के साथ सेवन करने से शरीर में पानी की कमी नहीं होती। इससे थकान का अनुभव भी नहीं होता है। इसके साथ ही स्किन में भी रूखापन नहीं आता।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440