कच्ची हल्दी का पानी पीने से सेहत को होने वाले फायदे क्या हैं?

खबर शेयर करें

समाचार सच, स्वास्थ्य डेस्क। सर्दियों में बेहद की आसानी से कच्ची हल्दी मिल जाती है। इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी, एंटीऑक्सीडेंट्स, एंटी-फंगल, एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं, जो सर्दियों के दिनों में होने वाली समस्याओं को दूर कर सकते हैं। सर्दियों में कच्ची हल्दी का सेवन कई तरह से किया जा सकता है। कुछ लोग कच्ची हल्दी और गुड़ का सेवन करते हैं। वहीं, कई लोग दूध में भी कच्ची हल्दी को डालकर पीते हैं। इसके अलावा आप सुबह खाली पेट कच्ची हल्दी का पानी पी सकते हैं। सुबह खाली पेट कच्ची हल्दी का पानी पीने से कई तरह की समस्याएं दूर हो सकती हैं। आइए जानते हैं कच्ची हल्दी का पानी पीने से सेहत को होने वाले फायदे क्या हैं?

शरीर की सूजन करे कम
हल्दी का पानी पीने से शरीर में होने वाली सूजन को कमकिया जा सकता है। दरअसल, कच्ची हल्दी में करक्यूमिन नामक यौगिक होता है,, जिसमें सूजनरोधी गुण होते हैं। यह गठिया, जोड़ों के दर्द, कोलाइटिस, एलर्जी और संक्रमण जैसी स्थितियों को दूर करने में प्रभावी हो सकता है।

पाचन को रखे स्वस्थ
कच्ची हल्दी में पाचन एंजाइम होता है, जो पाचन के लिए काफी अच्छा होता है। इसमें मुख्य रूप से पाचन संबंधी विकारों को दूर करने का गुण होता है। अगर आप खाली पेट कच्ची हल्दी का पानी पीते हैं, तो इससे काफी हद तक सूजन, पेट में बनने वाली गैस और अपच की परेशानी को दूर किया जा सकता है।

यह भी पढ़ें -   घर से भटककर बिहार से हल्द्वानी पहुंची अज्ञात बालिका को मिला परिवार, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के प्रयासों से पिता और भाई से हुई मुलाकात

कमजोर इम्यूनिटी करे बूस्ट
शरीर की कमजोर इम्यूनिटी को बूस्ट करने के लिए आप कच्ची हल्दी का पानी पी सकते हैं। इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर रूप से होता है, जो आपकी प्रतिरक्षा प्रणाली को बढ़ावा दे सकता है। इतना ही नहीं, यह खांसी और जुकाम जैसी परेशानियों को दूर कर सकता है। साथ ही वायरस से आपको सुरक्षित रख सकता है। अगर आप सर्दियों में अपनी कमजोर इम्यूनिटी को बूस्ट करना चाहते हैं, तो इसका पानी पी सकते हैं।

स्किन को रखे स्वस्थ
स्किन संबंधी समस्याओं को दूर करने के लिए भी कच्ची हल्दी फायदेमंद हो सकती है। दरअसल, इसमें एंटी-फंगल और एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं। वहीं, यह फ्री रेडिकल्स से आपको सुरक्षित रख सकते हैं। इतना ही नहीं, खून में मौजूद विषाक्तता को कम करते हैं, जिससे आपकी स्किन पर ग्लो आता है। साथ ही इस हल्दी के पानी को चेहरे पर लगाने से झुर्रियां, दाग-धब्बे जैसी समस्याओं को दूर किया जा सकता है।

यह भी पढ़ें -   वंदे मातरम् की गूंज से शुरू हुई बीजेपी की विस्तारित प्रदेश कार्यसमिति बैठक

लिवर की परेशानी करे दूर
कच्ची हल्दी का पानी पीने से लिवर की समस्याओं को दूर किया जा सकता है। मुख्य रूप से फैटी लिवर की परेशानी को कम करने में यह मददगार साबित हो सकता है। 2021 के एक अध्ययन में पाया गया कि जिन लोगों ने प्रतिदिन 2 ग्राम हल्दी का सेवन किया, उनमें लिवर एंजाइम, ट्राइग्लिसराइड और कोलेस्ट्रॉल का स्तर कम था। ऐसे में अगर आप कच्ची हल्दी खाते हैं, तो इससे लिवर की परेशानी कम हो सकती है।
कैसे तैयार करें कच्ची हल्दी का पानी?

कच्ची हल्दी का पानी तैयार करने के लिए सबसे पहले 1 से 2 कप पानी लें, इसमें 1 इंच कच्ची हल्दी को कद्दूकस करके डाल लें। इसके बाद इसे अच्छी तरह से उबाल लें और फिर छानकर इसका चाय की तरह सेवन करें।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440