समाचार सच, नैनीताल डेस्क। नैनीताल जिले में अवैध जुआ खेलने वालों के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। इसी क्रम में भीमताल पुलिस ने सार्वजनिक स्थान पर कथित रूप से जुआ खेल रहे चार लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 3,300 रुपये की नकदी और ताश के पत्ते बरामद किए हैं। मामले में जुआ अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देश पर जिले में जुआ और सट्टेबाजी के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत 24 अक्टूबर 2026 को भीमताल के पास सौन गांव में पुलिस टीम ने सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेलने के आरोप में चार लोगों को पकड़ा।
पुलिस ने इस मामले में कोतवाली भीमताल में जुआ अधिनियम की धारा 13 में प्राथमिकी दर्ज की है। गिरफ्तार किए गए लोगों के पास से कुल 3,300 रुपये और ताश के पत्ते बरामद किए गए।
पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपियों की पहचान जसवंत सिंह क्वीरा (33 वर्ष), निवासी मेहरागांव, भीमताल; गोपाल सिंह (32 वर्ष), निवासी मेहरागांव, भीमताल; महेंद्र सिंह (42 वर्ष), निवासी गोरखपुर तिराहा, थाना भीमताल; और नरेश राणा (36 वर्ष), निवासी मेहरागांव, थाना भीमताल के रूप में हुई है।
इस कार्रवाई को प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार के नेतृत्व में अंजाम दिया गया। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक लक्ष्मण सिंह देऊपा, अपर उपनिरीक्षक अजुला जॉन, कांस्टेबल नरेंद्र सिंह राणा, चालक मनोज पंत और होमगार्ड अनस अंसारी शामिल रहे।
नैनीताल पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध जुआ और सट्टेबाजी जैसी गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए अभियान के तहत कार्रवाई जारी है।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440



