कोलेस्ट्राल को नसों में जमने से कैसे रोका जा सकता है

खबर शेयर करें

समाचार सच, स्वास्थ्य डेस्क। कोलेस्ट्राल दो प्रकार के होते हैं एक अच्छा और दूसरा खराब कोलेस्ट्राल। इनमें से खराब कोलेस्ट्राल आपके शरीर के लिए हानिकारक हो सकता है और आपके विभिन्न स्वास्थ्य खतरों का कारण बन सकता।
इसे नियंत्रित करने के लिए अपने भोजन में निम्न चीजों को शामिल करेः
-मेथी बीज का सेवन करने से रक्त में ट्राइग्लिसराइड्स और कोलेस्ट्रॉल के स्तर को नियंत्रित किया जा सकता है।
-ओट्स में फाइबर पर्याप्त मात्रा में पाया जाता है और इसमें बीटा ग्लूकान भी होता है जो आंतों की सफाई करता है और कब्ज से राहत दिलाता है। नियमित तौर पर नाश्ते में ओट्स खाने से शरीर में कोलेस्ट्राल को लगभग 6 प्रतिशत तक कम किया जा सकता है।
-कोलेस्ट्राल सबसे ज्यादा तेल की वजह से बढ़ता है। ऑलिव ऑयल के इस्तेमाल से सामान्य तेल की अपेक्षा 8 प्रतिशत तक कोलेस्ट्राल कम किया जा सकता है।
-मछली में ओमेगा 3 फैटी ऐसिड पाया जाता है। स्वस्थ रहने के लिए सप्ताह में दो बार स्टीम्ड या ग्रिल्ड मछली खा सकते हैं।
-अलसी के बीज कलेस्ट्रॉल को कम करने में काफी मददगार होते हैं। बेहतर होगा कि आप साबुत बीज की जगह पर पिसे हुए बीज का सेवन करें।
-ग्रीन टी कोलेस्ट्राल को कम करने में काफी सहायक होती है।
-धनिया की बीजों के पाउडर को एक कप पानी में उबालकर दिन में दो बार पीने से भी कोलेस्ट्राल कम होता है।
-हाई कोलेस्ट्राल को नियंत्रित करने में लाल प्याज काफी फायदेमंद होता है। एक चम्मच प्याज के रस में एक चम्मच शहद मिलाकर सेवन करें।
-एक चम्मच सूखे आंवला के पाउडर को एक गिलास गर्म पानी में मिलाकर सुबह-सुबह पीने से कोलेस्ट्रॉल कम होता है।
-सेब का सिरका हमारे शरीर के टोटल कोलेस्ट्राल और ट्राइग्लिसराइड के लेवल को कम करता है।
-संतरे का जूस कोलेस्ट्राल को प्राकृतिक रूप से कम करने के लिए नियमित तौर पर तीन कप संतरे के जूस पिएं।
-नारियल का तेल कोलेस्ट्रॉल कम करने के लिए रोज खाने के साथ आर्गेनिक नारियल के तेल का एक से दो चम्मच इस्तेमाल करें। रिफाइंड या प्रोसेस्ड नारियल के तेल का इस्तेमाल न करें।
-रोज 50 ग्राम मूंगफली के दाने खाने से कोलेस्ट्राल को कम किया जा सकता है।
-अखरोट सुबह उठकर 2-3 अखरोट नियमित तौर पर खाने से कोलेस्ट्रॉल पर नियंत्रण पाय।
-जई में घुलनशील फाइबर की अधिक मात्रा उपलब्घ्ध होती है जो कि प्लाक गठन को रोकती है जो स्वस्थ्य रक्त परिसंचरण में मदद करती है। इसलिए यदि आप अपना शरीर से अतिरिक्त कोलेस्ट्राल को कम करना चाहते हैं तो इस तरह के प्राकृतिक खाद्य पदार्थों का उपयोग कर सकते हैं जो आपके लिए लाभकारी होते हैं।
फलियों में घुलनशील फाइबर बहुत अच्घ्छी मात्रा में होते हैं जो हमारे पाचन स्वास्थ्य के लिए बहुत ही लाभकारी होते हैं। इनकी उपस्थिति के कारण आपके शरीर को पाचन में थोड़ी देर लगती है जिसका अर्थ है कि आपको लंबे समय तक भूख महसूस नहीं होती है। वजन घटाने की कोशिश करने वाले लोगों के लिए यह एक बहुत ही उपयुक्त भोजन सामग्री है। इस तरह आप इन सेम आधारित बहुत से खाद्य पदार्थ हैं जिनका उपयोग कर आप कोलेस्ट्रॉल स्तर को नियंत्रित कर सकते हैं ऐसे खाद्य पदार्थों में शामिल हैं, नेवी बीन, गुर्दे सेम, मसूर, मटर, काली मटर आदि।

यह भी पढ़ें -   आयुर्वेद में अमरूद के पत्तों का इस्तेमाल सदियों से कई बीमारियों के इलाज में किया जाता है

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440