हल्द्वानी में ब्राह्मण महासम्मेलन का विराट आयोजन, उमड़ा जनसैलाब

खबर शेयर करें

स्वामी आनंद स्वरूप ने लगाया सरकार पर ब्राह्मण समाज की अनदेखी और अत्याचार के गंभीर आरोप

समाचार सच, हल्द्वानी। भगवान परशुराम जी के जन्मोत्सव की पूर्व संध्या पर अखिल ब्राह्मण उत्थान महासभा द्वारा हल्द्वानी के आनंदम वेंकट हॉल में भव्य और ऐतिहासिक महासम्मेलन का आयोजन किया गया। इस विराट आयोजन में कुमाऊं के काशीपुर, रुद्रपुर, रामनगर, दिनेशपुर, सितारगंज और हल्द्वानी सहित कई क्षेत्रों से हजारों की संख्या में ब्राह्मण समाज के लोग जुटे, जिसने इसे एक बड़े शक्ति प्रदर्शन में बदल दिया।

कार्यक्रम का संयोजन पंडित विशाल शर्मा एवं राष्ट्रीय नेतृत्व के मार्गदर्शन में किया गया। पूरे आयोजन में ब्राह्मण एकता, सामाजिक जागरूकता और संगठन की ताकत साफ नजर आई। हॉल खचाखच भरा रहा और लोगों का उत्साह चरम पर दिखाई दिया।

यह भी पढ़ें -   धामी सरकार ने खोले जिम्मेदारियों के द्वार, पूर्व मंत्री दिनेश अग्रवाल समेत 6 नेताओं को मिली बड़ी जिम्मेदारी

सम्मेलन के मुख्य अतिथि हरिद्वार से पधारे धर्म धुरंधर परम पूजनीय स्वामी आनंद स्वरूप जी महाराज ने अपने ओजस्वी और आक्रामक संबोधन से माहौल को पूरी तरह गरमा दिया। उन्होंने सरकार पर ब्राह्मण समाज की अनदेखी और अत्याचार के गंभीर आरोप लगाते हुए कड़े शब्दों में चेतावनी दी। अपने बयान में उन्होंने स्पष्ट कहा कि यदि यही स्थिति रही, तो ब्राह्मण समाज आने वाले समय में बड़ा राजनीतिक फैसला लेने से पीछे नहीं हटेगा।

हल्द्वानी में स्वामी आनंद स्वरूप जी का यह पहला आगमन रहा, जहां उनका भव्य और जोरदार स्वागत किया गया। उपस्थित ब्राह्मण समाज ने उनका अभिनंदन करते हुए उनके मार्गदर्शन पर चलने का संकल्प लिया।

यह भी पढ़ें -   नैनीताल जिले को मिली नई सीएमओ, डॉ. रश्मि पंत संभालेंगी स्वास्थ्य विभाग की कमान

इस अवसर पर समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले कई गणमान्य व्यक्तियों को “ब्राह्मण गौरव रत्न” सम्मान से सम्मानित किया गया। सम्मान पाने वालों में एडवोकेट उमेश जोशी, दीपिका गुड़िया, संदीप चतुर्वेदी, लता शर्मा, हेम भट्ट, हौसला मिश्रा, शिवम शर्मा, निशा वैला, दीपा लोनी, दीपा तिवारी, विशेष शर्मा, सुरेश शर्मा, अनिल मिश्रा सहित अनेक प्रमुख नाम शामिल रहे।

कार्यक्रम की अध्यक्षता पंडित राजेंद्र शर्मा ने की, जिन्होंने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए समाज की एकजुटता और संगठन की मजबूती पर जोर दिया। सम्मेलन में पूर्व राज्य मंत्री प्रकाश हरबोला, दर्जा राज्य मंत्री सुरेश भट्ट, प्रदेश महामंत्री एडवोकेट उमेश चंद्र जोशी, कुलदीप शर्मा, विकास शर्मा, पंकज, कौशिक सत्यवली, सुशील शर्मा, सुनील शर्मा सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440