हल्द्वानी में मानवता फिर हुई शर्मसार, कलयुगी मां ने नवजात को कड़कड़ाती ठंड में निर्वस्त्र मैदान में फेंका

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। महानगर में मानवता को शर्मसार करने वाली तस्वीर सामने आई है। यहां एक कलयुगी मां जन्म के बाद कड़कड़ाती ठंड में नवजात शिशु को निर्वस्त्र मैदान में फेंक गई। लेकिन कहते हैं कि जिसका कोई नहीं होता उसका भगवान होता है और भगवान उसे कोई ना कोई सहारा जरूर देता है। इस बच्चे के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ है। नवजात के रोने की आवाज सुनकर आसपास के लोगों ने सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे एसटीएच में भर्ती कराया। नवजात स्वस्थ्य है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपित मां-बाप की तलाश शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें -   21 फरवरी 2026 शनिवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा

जानकारी के अनुसार 13 जनवरी गुरूवार को प्रातः पुरानी आईटीआई बरेली रोड के पास खाली प्लाट में आस-पास के लोगों को एक बच्चे के रोने की आवाज सुनाई दी। लोगों ने जब पास जाकर देखा तो वे सहम गये। उन्होंने देखा कि वहां नवजात शिशु निर्वस्त्र पड़ा हुआ था। जिसकी सूचना पर मंडी चौकी प्रभारी विजय सिंह पाल मौके पर पहुंचे और नवजात को कब्जे में ले लिया और उसे तत्काल उपचार के लिये डॉ0 सुशीाल तिवारी चिकित्सालय में भर्ती कराया। नवजात के मिलने पर पुलिस ने आस-पास लोगों से नवजात के संबंध में पूछताछ की लेकिन उन्हें कोई सफलता हासिल नहीं हुई। पुलिस के अनुसार नवजात एक दिन का बताया जा रहा है और वह लड़का है। पुलिस को आशंका है कि किसी बिन ब्याही मां ने लोकलाज के भय से नवजात को पैदा होने के बाद यहां छोड़ दिया होगा। मामले में दरोगा विजय सिंह पाल की ओर से अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।

यह भी पढ़ें -   लालकुआं में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 78 पाउच कच्ची शराब के साथ युवक गिरफ्तार
Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440