समाचार सच, हल्द्वानी। महिला ने पति पर शराब पीकर मारपीट करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर सौंप कार्रवाई की गुुहार लगाई है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस को सौंपी तहरीर में इन्द्रानगर बड़ी मस्जिद स्थित अपने मायके में रह रही निशा बी का कहना था कि उसका विवाह गुड़िया जागीर मोहल्ला, अंसारी देवरनिया, बहेड़ी निवासी मोहम्मद बावर पुत्र मो. अफसर वर्ष 2013 में हुआ था। कुछ समय बाद ही उसका पति उसे प्रता़ड़ित करने लगा तथा आये दिन शराब पीकर घर आता और उसके साथ मारपीट करता था। उसका आरोप है कि पति उसके साथ अप्राकृतिक संबंध बनाता और विरोध पर उसे जान से मारने की धमकी देता। इतना ही नहीं वह बच्चों के साथ भी मारपीट करता था। पीड़िता ने पुलिस से कार्रवाई की गुहार लगाई है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440













