पति ने पत्नी के परिजनों पर लगाया मारपीट का आरोप

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। पति ने पत्नी के परिजनों पर लगाया मारपीट का आरोप लगाते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।
सत्यनारायण पुत्र मुंसी लाल गुप्ता निवासी ग्राम कली नगर, पीलीभीत द्वारा पुलिस को सौंपी तहरीर में बताया कि वह बीती 2 मई को हल्द्वानी बहुद्देशीय भवन में बनी महिला सेल में दुर्गापालपुर परमा बेरीपड़ाव निवासी उसकी पत्नी डौली की ओर से की गई शिकायत की सुनवाई में आया था। इस बीच जब वह पुलिस बहुद्देशीय भवन गेट के समक्ष पहुंचा तो उसकी पत्नी डौली ने अपने पिता राजीव गुप्ता, मां सर्वेश गुप्ता के साथ मिलकर उस पर जानलेवा हमला कर दिया। पुलिस कर्मियों ने किसी तरह बीच बचाव कर उसे उनके चंगुल से छुड़ाया। पीड़ित ने पुलिस को यह भी बताया कि उसे इन लोगों से जान माल का खतरा भी है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें -   अफवाह फैलाने और कालाबाजारी करने वालों पर सख्त कार्रवाई, नैनीताल जनपद में ईंधन आपूर्ति को लेकर प्रशासन अलर्ट

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440