दोस्त ने किया उसके पुत्र पर धारदार हथियार से हमला, मां ने लगाया आरोप

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। महिला ने दोस्त पर लगाया उसके पुत्र पर धारदार हथियार से हमला करने का आरोप। पुलिस को तहरीर सौंप कार्रवाई की मांग की है।

पुलिस को सौंपी तहरीर में हरिपुर, शिवदत्त गोरापड़ाव निवासी मोहनी देवी ने कहा है कि बीती 5 अगस्त को उसके पुत्र कृष्ण कुमार का दोस्त ललित गुंसाई पुत्र तेजपाल उसे घर से बुलाकर ले गया और जंगल की तरफ ले गया। आरोप है कि इस बीच ललित ने उसके पुत्र को जान से मारने की नियत से धारदार हथियार से हमला बोल दिया। आरोपी उसके पुत्र को मरा हुआ समझ कर छोड़ गया। आस-पास के लोगों ने उसके पुत्र को गंभीरावस्था में डॉ सुशीला तिवारी अस्पताल भर्ती कराया है। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें -   प्रतिभा और अभिभावकत्व का उत्सव, वुडलैंड स्कूल में ‘इयर द शोकेस 2026’ भव्य आयोजन

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440