
समाचार सच, देहरादून। राजधानी देहरादून में पुलिस ने सेक्स रैकेट चालने के आरोप में एक पति और पत्नी को गिरफ्तार किया है। राजपुर पुलिस और एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट ने देहरादून स्थित कुठाल गेट पर चेकिंग के दौरान दोनों को पकड़ा। इनकी कार में सवार दो महिलाओं भी मिली हैं, जिन्हें देह व्यापार के लिए मसूरी ले जाने का आरोप है। पुलिस ने दंपति के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार पकड़े के दंपति हरिद्वार के रहने वाले हैं और व्हाट्सेएप और दूसरे मोबाइल ऐप के जरिए लोगों से संपर्क कर सेक्स रैकेट चलाने का कार्य करते हैं।


देहरादून पुलिस टीम को मुखबिर ने सूचना दी कि काफी लंबे समय से एक दंपत्ति शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में देह व्यापार चलाने के साथ-साथ महिलाओं की सप्लाई करने का कार्य भी कर रहे हैं। जांच पड़ताल में पुलिस को दंपति पर लगे आरोप भी सच पाए गए। सीओ मसूरी अनिल जोशी ने एएचटीयू और राजपुर थाना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई की। 14 अगस्त की देर रात कुठाल गेट बैरियर पर चेकिंग के दौरान हरिद्वार नंबर की कार रोका गया और कार चला रहे संदीप अग्रवाल उम्र 44 वर्ष निवासी वाटर वर्क्स कॉलोनी रानीपुर मोड हरिद्वार और उनके साथ वाली सीट पर बैठी महिला सपना अग्रवाल से पूछताछ की गई। दोनों ने अपने को पति-पत्नी बताया। उनके साथ कार में दो महिलाएं भी बैठी थीं। उन दोनों महिलाओं ने पूछताछ में बताया कि वह गरीबी और मजबूरी के कारण कार में सवार दंपति के लालच में आकर देह व्यापार के धंधे में जुड़ी हैं। आरोपी दंपति उनको देह व्यापार के लिए मसूरी लेकर जा रहे थे। पुलिस ने दोनों महिलाओं को आरोपियों की कब्जे से मुक्त किया और दंपति को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने चेकिंग के दौरान कार से आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद की।
पुलिस के अनुसार दोनों पति-पत्नी देहरादून क्षेत्र में अलग-अलग जगहों पर जाकर महिलाओं की सप्लाई किया करते थे और उसके एवज में वे मोटा पैसा कमाते थे। पकड़े के पति-पत्नी के साथ मौजूद दो महिलाओं ने पुलिस बताया कि दोनों देह व्यापार हेतु महिलाओं की सप्लाई करने का काम करते हैं और इस कार्य के लिये उन्हें मसूरी ले जा रहे थे। दोनों ने बताया कि वह जरूरतमंद महिलाओं को देह व्यापार में जबरन घसीटते थे। आपको बता दें कि आरोपी संदीप अग्रवाल और उसकी पत्नी ने सपना अग्रवाल व्हाट्सएप के माध्यम से अनेक ग्राहकों से संपर्क करते थे और डिमांड के अनुसार लड़कियां बुलाकर अवैध व्यापार का धंधा चलाते थे। फिलहाल पुलिस ने दोनों आरोपी पति-पत्नी खिलाफ कार्रवाई कर उन्हें न्यायालय में पेश किया। जहां से उन्हे जेल भेज दिया गया है।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440