खाने में दाल बनाने पर पति नाराज, पत्नी से की मारपीट

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। खाने में दाल बनाने पर नाराज हुए पति ने पत्नी से मारपीट कर हंगामा खड़ा कर दिया। हंगामे का हल्ला गुल्ला सुन जब मोहल्ले वाले इकट्ठे हुए तो उसने अपने बचाव में सिर दीवार पर दे मारा और सारा इल्जाम अपनी बीबी के सिर पर मढ़ दिया। पीड़िता के भाई की शिकायत पर एसएसपी ने मामले की जांच कर कार्रवाई करने के आदेश दिए हैं।
नाजिम पुत्र नजीर हुसैन लाइन नंबर 17 आजादनगर हल्द्वानी ने एसएसपी को दिए शिकायती पत्र में कहा कि उसका जीजा फईम घर आया और खाने में दाल बनी होने पर उसने हंगामा खड़ा कर उसने अपनी पत्नी के साथ मारपीट शुरू कर दी। मारपीट की सूचना जैसे ही परिजनो को हुई तो महिला का भाई और पिता उसके घर पहुंुच गए। जिस पर फईम, उसका भाई आबिद, भतीजा शारिफ और सोनू उनके साथ गाली गलौज करने लगे। इसी बीच फईम की भाभी अंजुम और उसकी बहन ने भी फईम की पत्नी के साथ मारपीट शुरू कर दी। साथ ही यह भी धमकी दी कि अगर उन्होंने पुलिस कार्रवाई करने की कोशिश की तो वह उन्हें जान से मारने की धमकी दे गया। यह भी आरोप लगाया कि उक्त लोग पहले भी उसकी बहन के साथ मारपीट कर चुके हैं और आए दिन दहेज की डिमांड करते रहते हैं। परिजनों ने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   उत्तराखंड में अगले 5 दिन मौसम दिखाएगा तेवर! पहाड़ से मैदान तक बारिश का अलर्ट, कई जिलों में बिजली-भूस्खलन का खतरा
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440