पति पर लगाया बच्ची को जान से मारने का प्रयास करने का आरोप

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। पति पर बच्ची को जान से मारने का प्रयास करने का आरोप लगाते हुए पत्नी ने पुलिस को तहरीर सौंपी है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। फिलहाल आरोपी फरार है, जबकि बच्ची का एसटीएच में उपचार चल रहा है।

देवलचौड़ बंदोबस्ती निवासी मंजू देवी द्वारा पुलिस को सौंपी तहरीर में बताया कि 23 मार्च की रात को उसका पति कमल राम ने उसकी बच्ची को जान से मारने का प्रयास किया, जिस पर उसके द्वारा शोर मचाने पर वह बच्ची को छोड़ कर मौके से भाग गया। महिला का कहना है कि वह बच्ची को पहले भी जान से मारने का प्रयास कर चुका है। बच्ची को उपचार के लिए एसटीएच में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ जान से मारने के प्रयास के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।

यह भी पढ़ें -   रानीखेत में भीषण हादसा: अनियंत्रित कार घर की छत पर गिरी, चालक की मौत
Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440