मैं बदलाव नहीं, भरोसे की आवाज़ बनी हूं – रामड़ी आनसिंह पनियाली के दिलों में उतर चुका है मेरा संकल्पः उमा निगल्टिया

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी उमा धपोला निगल्टिया का जनसंपर्क अभियान अब सिर्फ एक चुनावी मुहिम नहीं, बल्कि रामड़ी आनसिंह पनियाली क्षेत्र के लोगों की जनभावना का प्रतिबिंब बन गया है। लामाचौड़ के भरतपुर में आज जो नज़ारा देखने को मिला, उसने साफ कर दिया कि इस बार जनता मन बना चुकी है-परिवर्तन होकर रहेगा और वो परिवर्तन उगता सूरज के नाम होगा।

उमा निगल्टिया कहा कहना है कि आज जब मैं लामाचौड़ के भरतपुर गांव में पहुंची, तो आंखों में विश्वास और चेहरों पर अपनापन देखकर मेरे भीतर और भी ऊर्जा भर गई। रामड़ी आनसिंह पनियाली क्षेत्र के लोगों ने जिस प्यार और समर्थन से मुझे अपनाया है, वो बताता है कि इस बार बदलाव नहीं, विश्वास जीतेगा, और ये जीत होगी हर गांव की, हर घर की।

उनका कहना है कि मेरे लिए ये सिर्फ चुनाव नहीं, 15 ग्रामसभाओं को आदर्श गांव में बदलने का मिशन है। बजुनिया हल्दू हो या पनियाली, पीपल पोखरा हो या गुजरौड़ा- हर गांव में लोग अब कह रहे हैं, उगता सूरज सिर्फ चुनाव चिन्ह नहीं, उम्मीद की रौशनी है। लोग कह रहे हैं कि अब नहीं चाहिए वादों के धुरंधर, अब चाहिए ज़मीन पर दिखने वाला विकास।

यह भी पढ़ें -   रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला! बेटी ने बताई आपबीती तो मां ने पति के खिलाफ दर्ज कराया मुकदमा

उन्होंने कहा कि वह जानती हैं कि कई लोग सोशल मीडिया पर दिखावे का प्रचार कर रहे हैं -कोई शराब बाँट रहा है, कोई पेड प्रमोशन से खुद को वायरल बता रहा है। लेकिन मैं भरोसा दिलाती हूं कि मुझे वायरल नहीं, आपके दिलों में जगह बनानी है।

यह भी पढ़ें -   केदारनाथ जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए राहत, नियमित हेली सेवाएं चालू; चार्टर उड़ानों पर लगा ब्रेक

लोग खुलकर कह रहे हैं कि ये चुनाव गांव के भविष्य का है- और अब कोई बहकावे में नहीं आएगा। जो आंखों में धूल झोंकते रहे, उन्हें रामड़ी आनसिंह पनियाली की जनता इस बार जवाब देगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440