रसोई घर में खाना पकता है तो ऐसे में इसे समय-समय पर साफ जरूर करते रहिए

खबर शेयर करें

समाचार सच, स्वास्थ्य डेस्क। घर की साफ-सफाई नियमित रूप से करना बेहद ही जरूरी होता है। जिस घर में हमेशा गंदगी रहती है तो वहां एक पल के लिए भी बैठने का मन नहीं करता है। ऐसा सिर्फ गंदगी की वजह से नहीं बल्कि वहां की एनर्जी की वजह से भी होता है। अगर साफ-सुथरा रहता है तो वहां पर पॉजिटिव एनर्जी का एहसास होगा। वहीं गंदे घर की एनर्जी हमेशा नेगेटिव ही रहती है। साथ ही ऐसे घरों में हमेशा कलेश होता रहता है। घर की साफ-सफाई वास्तु के हिसाब से करना जरूरी होता है। आज बात करेंगे रसोई घर की क्योंकि यही वो जगह है जहां पर अक्सर लोग गंदगी फैलाते हैं। रसोई घर में खाना पकता है तो ऐसे में इसे समय-समय पर साफ करते रहना जरूरी है।

यह भी पढ़ें -   21 फरवरी 2026 रविवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा

रसोई घर की सफाई है जरूरी
अगर रसोई घर हमेशा साफ रहता है तो इससे कई लाभ मिलते हैं। वास्तुशास्त्र के अनुसार इससे परिवार के लोग तो स्वस्थ रहते ही हैं। साथ ही इस वजह से मन भी शांत रहता है। रसोई घर के साफ रहने से पूरे घर में पॉजिटिव एनर्जी बनी रहती है। इसके अलावा धन-धान्य की कोई भी कमी नहीं होती है। वास्तु के नियमों के हिसाब से साफ-सुथरी रसाई घर के चलते जिंदगी में पैसों का फ्लो कभी भी नहीं रूकता है और ऐसे लोगों का मंगल ग्रह शांत रहता है। ऐसे में इसको साफ रखना जरूरी है। जिन घरों में रसोई घर हमेशा गंदी रहती है, वहां के लोगों का मंगल ग्रह सही नहीं रहता है।

यह भी पढ़ें -   रुद्रपुर के होटल में युवक की मौत, प्रेम संबंध को लेकर आत्महत्या की आशंका

मंगल ग्रह के अशांत रहने के नुकसान
अगर मंगल ग्रह शांत नहीं होता है तो इससे खूब नुकसान होता है। मंगल ग्रह के अशांत होने से गुस्सा और चिड़चिड़ापन बढ़ने लगता है। इसके साथ ही घर में खूब कलेश होते हैं। मंगल के कमजोर होते ही करियर से संबंधित दिक्कतें आनी शुरू होने लगती हैं फिर धीरे-धीरे कॉन्फिडेंस भी हिलने लगता है। इसका सबसे बुरा असर ये होता है कि इसकी वजह से शादी जैसी चीजों में देरी होने लगती हैं। ऐसे में मंगल ग्रह का मजबूत होना बेहद ही जरूरी है। इसका सबसे सही उपाय तो रसोई घर से ही शुरू होता है।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440