समाचार सच, हल्द्वानी। क्या आपके हाथों से सफलता हमेशा फिसल जाती है। क्या आपके हक में आने वाली खुशी किसी और की हो जाती है। क्या कड़ी मेहनत करने पर भी सफलता बस हाथ लगते-लगते चूक जाती है।
अगर आपको काफी लंबे समय से कामयाबी हासिल नहीं हो रही है, तो घबराए नहीं। सबसे अहम दिन कहलाने वाला मंगलवार आपकी किस्मत का ताला ज़रूर खोल सकता है। जी हां, हम नीचे कुछ उपायों का जिक्र करेंगे जिसको अपनाने से आपको निश्चित तौर पर लाभ मिलेगा।
-मंगलवार के दिन तांत्रिक हनुमान यंत्र की स्थापना ज़रूर करें क्योंकि इसका बड़ा महत्व होता है। सबसे पहले मंगलवार के दिन अपने पूजन स्थान पर तांत्रिक हनुमान यंत्र की स्थापना जरूर करें और हर दिन इस यंत्र की पूजा भी करें। आप देखेंगे कि जल्दी ही आपको इसका फल भी मिल जाएगा।
-वहीं, मंगलवार के दिन शाम के समय किसी भी पास के हनुमान मंदिर में चलें जाएं और एक सरसों के तेल का और साथ ही एक शुद्ध घी का दीपक को जलाएं। यही नहीं, इसके बाद वहीं बैठकर हनुमान चालीसा का पाठ करना ना भूले। यह वाकई हनुमानजी की कृपा पाने का एक अचूक उपाय माना जाता है।
-मंगलवार के दिन सुबह सुबह नहा लेने के बाद किसी पीपल के पेड़ के नीचे सरसों के तेल का दिया जरूर जलाएं। इसके बाद पूर्व दिशा की ओर मुख करके तुलसी की माला से राम नाम का जप करें। ध्यान रहें कि आप कम से कम 11 माला जप अवश्य करें।
-चाहे कोई भी मंगलवार हो, उस दिन शाम के समय हनुमानजी को केवड़े का इत्र व गुलाब की माला चढ़ाएं। बता दें कि हनुमानजी को प्रसन्न करने का यह बहुत ही अचूक उपाय है। इस उपाय को करने से आपकी हर मनोकामना पूरी हो जाती है।
-याद से मंगलवार को पास ही स्थित हनुमानजी के किसी मंदिर में जाएं और उन्हें सिंदूर व चमेली का तेल अर्पित करें और अपनी मनोकामना भी कहें। कहते हैं कि ऐसा करने से हनुमानजी बहुत प्रसन्न हो जाते हैं और भक्त की हर मनोकामना जल्दी से पूरी भी कर देते हैं।
-मंगलवार के दिन ही सुबह सुबह स्नान करने के बाद बड़ के पेड़ का एक पत्ता तोड़ें और उसे साफ स्वच्छ पानी से धो लें। अब याद से इस पत्ते को कुछ देर हनुमानजी के सामने रखें और इसके बाद इस पर केसर से श्रीराम लिखें। अब उसी पत्ते को अपने पर्स में संभाल के रख लें। ऐसा कहा जाता है कि इस टिप्स को आजमात है उसका पर्स हमेशा पैसों से भरा रहेगा।
-वहीं अगर आप शनि दोष से पीड़ित हैं तो इस दिन काली उड़द व कोयले की एक पोटली की तैयारी कर लें। इस पोटली में एक रुपए का सिक्का रखें। इसके बाद इस पोटली को अपने ऊपर से उसार कर किसी नदी में प्रवाहित कर दें और फिर किसी हनुमान मंदिर में जाकर राम नाम का जप करें इससे शनि दोष का प्रभाव कम हो जाएगा।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440












