समाचार सच, स्वास्थ्य डेस्क। पेट में गैस बनने की समस्या हो तो इसे सुधारना बहुत जरूरी होता है। आमतौर पर लोगों को पेट की गैस की समस्या रहती है। आइए आपको बताते हैं हमेशा के लिए गैस से छुटकारा पाने के घरेलू नुस्खें। अगर पेट में हल्का-सा भी दर्द होता है तो पूरा दिन बेकार हो जाता है। पेट में गैस बनने की समस्या हो तो इसे सुधारना बहुत जरूरी होता है। आमतौर पर लोगों को पेट की गैस की समस्या रहती है। आइए आपको बताते हैं हमेशा के लिए गैस से छुटकारा पाने के घरेलू नुस्खें।
पुदीना –
पुदीना बीमारी में किसी न किसी रूप में प्रयोग किया जा सकता है। यदि आपको पेट में गैस, जी मचलना या उलटी की समस्या हो तो पुदीने का जूस, इसकी चटनी, काढ़ा या ग्रीन टी के रूप में सेवन किया जा सकता है।
काली मिर्च –
काली मिर्च का सेवन बहुत ही लाभकारी होता है। इसके सेवन से शरीर में लार और गैस्ट्रिक जूस की मात्रा बढ़ती है। जिससे पाचन आसानी से होता है और गैस्ट्रिक दिक्कतें दूर होती हैं। सौंफ –
सौंफ के सेवन से गैस्ट्रिक व एसिड रिफ्लक्स जैसी समस्याओं को दूर करने में मदद मिलती है। खाना खाने के बाद सौंफ का सेवन करना चाहिए।
अदरक –
अदरक के रस में गर्म पानी और शक्कर मिलाएं और इसका सेवन करें। अदरक वाली चाय भी पी सकते हैं।
नींबू –
आकार में छोटा सा नींबू अलग-अलग गुणों से भरपूर है। यदि किसी को पेट में जलन या गैस महसूस हो रही हो तो नींबू पानी और नींबू की चाय तुरंत राहत देती है। लस्सी चुटकी भर भुना जीरा, काला नमक और पुदीना छाछ में मिलाकर खाना खाने के बाद पीने से गैस की समस्या खत्म हो जाती है।
अजवाइन –
अजवाइन पेट के अनेकों रोगों जैसे गैस, पेट के कीड़े अच्छा उपाय है। यदि आपको पेट में दर्द हो रहा है तो तुरंत गर्म पानी के साथ एक छोटी चम्मच अजवाइन की लें। आपको गैस में तुरंत राहत मिल जाएगी।


सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440


