अगर आपको चक्कर आ जाता है या अचानकर सिर चकराना, घबराहट हो जाती है ? जानें क्या है वजह और इलाज

खबर शेयर करें

समाचार सच, स्वास्थ्य डेस्क। चक्कर आने की समस्या काफी जानलेवा होती है।इस समस्या को बिनाइनपैरॉक्सिस्मल पोजिशनल वर्टिगो भी कहा जाता है। इसका सही से इलाज करवाना चाहिए नहीं तो यह गंभीर बीमारियों का रुप ले सकती है।
आम तौर पर लोगों को चक्कर आ जाता है या अचानकर सिर चकराना शुरू हो जाता है। हालांकि यह कोई बीमारी नहीं है, बल्कि यह बीमारी आने का संकेत है। एक्सपर्ट्स कहते हैं कि इस तरीके से चक्कर आना शरीर में कमजोरी का होना होता है। इसमें अकसर कमजोरी ही पाई गई है। हमें इससे बचना चाहिए।
चक्कर आने की समस्या
जानकारों का कहना है कि लोगों को चक्कर आने के पीछे कई कारण हो सकते हैं। इस समस्या में उन्हें घबराहट, जी मिचलाना, कानों में सीटी बजने जैसी आवाज लगातार सुनाई देना जैसी दिक्कतें होती हैं। वहीं लोगों कुछ लोगों की यह शिकायत होती है कि इस समस्या में उनकी सुनने की क्षमता चली जाती है और कानों में भारीपन का भी अहसास होता है।

आपको बता दें कि इस चक्कर आने की समस्या को बिनाइनपैरॉक्सिस्मल पोजिशनल वर्टिगो कहा जाता है। अकसर यह देखा जाता है कि यह समस्या जवानों में बेसी पाई जाती है।

चक्कर आने की समस्या से कैसे बचें
एक्सपर्टस की माने तो हम चक्कर आने की समस्या से आसानी से बच सकते हैं। इसके लिए हमें घरेलू उपायों पर ध्यान देना होगा।

सूखा धनिया या धनिया सीड्स बचाएगा आपको चक्कर आने से
सूखा धनिया या धनिया सीड्स से हमें चक्कर आने की समस्या से छुटकारा मिलता है। इससे हमारी घबराहट दूर होती है। इसके लगातार इस्तेमाल से हमें शारिरिक मजबूती भी मिलती है। यह आपका पेट साफ रहेगा और शरीर प्राकृतिक रूप से मजबूत भी करता है।

इसे तैयार करने का तरीका बिल्कुल आसान है। इसके लिए आप रात को एक चम्मच सूखा धनिया और सूखा आंवला लें और उन सब को पानी में भिगा दें। इसके बाद उस पानी को सुबह में छानकर पी लें। इससे आपको बहुच फायदा मिलेगा।

अदरक की चाय पीने से दूर रहेगा चक्कर आने की समस्या
आम तौर पर अदरक की चाय शरीर के लिए काफी फायदेमंद होता है। इससे आपका सेहत भी फिट रहता है। अगर आप सिर घूमने या चक्कर आने से परेशान है तो ऐसे में आपको अदरक के छोटे-छोटे पीस करके उसे मूहं में लेकर चबाएं। इससे आपको इस समस्या से मुक्ति मिलेगी। वहीं अगर आपको अदरक खाना पसंद नहीं है तो आप इसका चाय भी बना कर पी सकते हैं।
अदरक से आपके शरीर में खून बढ़ता है जिससे ब्रेन को रिलैक्स करते हुए इसे संतुलित करने में मदद मिलती है। यह चक्कर आने की समस्या में काफी कारगर साबित होता है।

यह भी पढ़ें -   धामी सरकार का विकास संकल्प मजबूत- पहली कैबिनेट बैठक में जनहित के 16 अहम फैसले

पुदीना पत्ती की चाय की डाल लें आदत
सिर घूमने के साथ घबराहट में अगर आपको पाना है राहत तो पुदीना पत्ती की चाय बनाकर पीएं। इससे आपका शरीर फिट रहेगा और सिर घूमना और चक्कर आने की समस्या भी दूर होगी।
इसका चाय बनाना काफी आसान है। इसके लिए आपको सबसे पहले सूखे हुए पुदीने या हरे पुदीने की 6 से 7 पत्तियां को लेना होगा। फिर उसे पानी में डालकर धीमी आंच पर पकाना होगा। इसके बाद 10 मिनट तक इस चाय को उबालें और फिर छान कर पी लें।

हर्बल-टी और काढ़ा पिएं है रामबाण इलाज
हर्बल-टी और काढ़ा को भी काफी लाभकारी माना गया है। इसे चक्कर आने की समस्या में रामबाण इलाज माना जाता है। इसे तैयार करने के लिए आप 1 हरी इलायची, 1 लौंग, 1 काली मिर्च, 4 तुलसी पत्ती और दो चुटकी चाय पत्ती लेकर एक कप पानी में धीमी आंच पर पका लें। इसे पकाते समय बर्तन को ढ़क लें। जब यह लगे कि चाय बन गई है तो आप उसे उतार कर अपने हिसाब से उसमें नींबू और चीनी मिला लें। आपका हर्बल-टी और काढ़ा तैयार हो जाएगा। दिन में दो बार इसका सेवन करें। इससे आपको फायदा ही मिलेगा। जानकार इसे सभी को लेने की सलाह देते हैं।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440