अच्छी नींद चाहिए तो बेडरूम से बाहर करें यह चीजें

खबर शेयर करें

समाचार सच, अध्यात्म डेस्क। बेडरूम यानी शयन कक्ष वह कमरा होता है जहां आप अपनी दुनिया भर की चिंताएं भूल कर शांति से आराम और दांपत्य जीवन में प्यार घोलना चाहते हैं। लेकिन कई बार आपको पता नहीं है कि बेडरूम में रखी कुछ चीजें आपकी शांति में बाधक बन रही हैं।
बेडरूम में आते ही आपको घुटन हो, तनाव हो, आपस में कलह हो, नींद न आती हो तो आपको देखना चाहिए कि कहीं आपके कमरे में भी यह 5 चीजें तो नहीं रखी हैं।
1.जूते: गलती से भी अपने जूते-चप्पल सोने के कमरे में न रखें। इनसे निकलने वाली दूषित तरंगे आपका जीवन तबाह कर सकती हैं।

यह भी पढ़ें -   13 मार्च २०२६ शुक्रवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा
  1. झाड़ू: आपके कमरे में झाड़ू रखी है मतलब आपके बीच रोजाना कलह मचता है। झाड़ू को तुरंत कमरे से बाहर स्टोर रूम में रखें।
  2. फटे कपड़े: अगर आप भी अपने बेडरूम में फटे कपड़े जमा करते हैं तो इन्हें पहली फुरसत में बाहर करिए.. यह आपको कंगाली और तंगहाली का का जीवन देते हैं।
  3. ढेर सारा प्लास्टिक और पोलिथीन: आपकी भी आदत प्लास्टिक और पोलिथीन जमा करने की है तो इन्हें कहीं और रखें बेडरूम में नहीं…इ नसे नकारात्मक किरणें निकलती हैं जो आपको बेचौन कर सकती हैं।
  4. टीवी: आजकल घरों में फैशन है टीवी को बेडरूम में रखने का, लेकिन यह घातक है क्योंकि इलेक्ट्रॉनिक चीजों से भी नेगेटिव वाइब्स आती हैं अगर इन्हें रखना आपकी मजबूरी हैं तो सोते समय इन्हें ढांक कर रखें।
    अन्य: इनके अलावा धूल, मिट्टी, मकड़ी के जाले, पुराने कॉस्मेटिक्स, खाली डिब्बे, डिब्बी, कनस्तर, पोंछे, टूटे कांच, क्रॉकरी, पालतु पशु, खराब बिस्तर तकिया,तीखे कलर की चीजें, टूटे और आवाज करने वाले पंखें आदि को भी बाहर का रास्ता दिखाइए।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440