यदि आप सफल होना चाहते है तो आपको सुबह -सुबह ये 5 चीजे कभी नहीं करनी चाहिए

खबर शेयर करें

समाचार सच, अध्यात्म डेस्क। यदि आप सफल होना चाहते है तो आपको सुबह -सुबह ये 5 चीजे कभी नहीं करनी चाहिए जो एक सफल व्यक्ति कभी भी नहीं करता है। जीवन में सफलता पाने के लिए बहुत कड़ी मेहनत करनी पड़ती है उसके साथ साथ कई सारी अच्छी बुरी आदतों को भी छोड़ना पड़ता है । सफलता तब जाकर मिलती है । इतनी आसान नहीं होती है सफलता । उम्मीद करते है यदि आपने यह पांचों टिप्स को फॉलो कर लिया तो आप निश्चित ही अपने जीवन में सफलता की ओर बढ़ेंगे । और यह करना भी नहीं चाहिए इससे हमारा सुबह सुबह मूड निगेटिव ही होता है ।
1.कभी भी लेट से न उठे:
हर एक सफल लोगो की यह सबसे अच्छी आदत होती है, की वह कभी भी लेट से नहीं उठते है । और आज से आप भी कभी भी लेट से नहीं उठेंगे। लेट से उठने से आपके बहुत सारे अच्छे कार्य छूट जाते है । जैसे सुबह सुबह खुली हवा में घूमना, सुबह सुबह एक्ससाइज करना, मेडिटेसन करना, और बाकी लोगो से ज्यादा समय बचाना। आप सुबह सुबह उठकर खुदके मन को शांत कर सकते है । जो आपको पुरे दिन शांत कर ख़ुशी का अनुभव कराती है।

  1. सुबह-सुबह कभी भी समस्याओं पर ध्यान न दे:
    आपको रोजाना यह प्रैक्टिस करना ही है, जब भी आप उठे सुबह सुबह कभी भी समस्या और निगेटिव बातों पर ध्यान ना दे। नहीं तो आपका अच्छा खासा मूड भी खराब हो जायेगा और कई दिनों तक यह खराब रह भी सकता है। ऐसे आपका पुरे दिन किसी भी काम में मन नहीं लगेगा। वही बाते आपके मन में घूमती रहेंगी जो आपने सुबह सुबह सोचा था।
    क्योंकि सुबह-सुबह ही हमारा दिमाग सबसे ज्यादा भावनाओ को ग्रहण करता है । इसलिए यदि आप सुबह सुबह अपने दिमाग को अच्छी भावनाये देंगे तो वह ज्यादा समय तक आपके दिमाग में रहेगा और बुरी भावनायें देंगे तो यह भी ज्यादा देर तक आपके दिमाग में रहेंगी । अब आपको ही यह निश्चित करना है की आपको कैसी भावनाये देनी चाहिए।
  2. कभी भी चाय तो पिए ही ना:
    सुबह सुबह उठाकर चाय कभी भी न पिए यह यह हमारे शरीर को हानि पहुँचाता है।
  3. सुबह सुबह आप निगेटिव लोंगो के साथ न रहे:
    यही आप अपने जीवन को सफल बनाना चाहते है तो आपको केवल सुबह सुबह ही नहीं जीवन में हमेशा निगेटिव लोगो से दूर रहना चाहिए। चाहे वह आपके परिवार के सदस्य ही क्यों न हो। सुबह सुबह किसी भी निगेटिव पर्सन से कभी बात न करे वो आपको एक भी अच्छी बाते नहीं बताएंगे और दुनियाभर की निगेटिव बाते ही उनके दिमाग रहती है । इनकी बुराई , उनकी बुराई, यह खराब है, वह खराब है, ऐसा नहीं होना चाहिए था, वैसा नहीं होना चहिये था। सारी समस्याएं सुबह- सुबह आपको ही सुना डालेंगे । और आप कितने भी पॉजिटिव क्यों न हो यह आपको निश्चित ही निगेटिव ही कर देंगे। न ही इनसे बात करके आपका दिन अच्छा जाएगा न ही आप कभी भी सफल हो सकते है। इसलिए आप निगेटिव लोगो से हमेशा दूर ही रहे अकेले रहना पड़े तो भी रहो पर ऐसे लोगो के साथ मत रहना।
  4. सोशल मीडिया से दूरी:
    आजकल की पीढ़ियों का सबसे ख़राब आदत सुबह सुबह उठकर सोसल मीडिया पर घंटे घंटों तक लगे रहते है। और इधर उधर की निगेटिव अफवाहे लेकर खुदको निगेटिव कर लेते है। जिससे उनका मूड खराब ही रहता है। यदि आपको सफल होना है तो आपको यह सुख को छोड़ना ही पड़ेगा। इसके बजाय आप अपने दिमाग को शांत करे। एक अच्छा मूड बनाये शांत रहे। यह आपको पाजिटिविटी से भर देगा।
    कोई भी सफल व्यक्ति सुबह सुबह उठकर सोसल मीडिया पर नहीं जाते है। वह या तो एक्ससाइज करते है या तो वह कोई अच्छी किताब पढ़ते है। जिससे उनका मूड और बॉडी पूरी एनर्जी से भर जाता है। सोशल मीडिया पर तमाम तरीके के फालतू चीजे वायरल होती रहती है। जिसको आप न चाहते हुए भी देख लेते हो और निगेटिव हो जाते हो । पर जब आप उठते हो यह आपके ऊपर होता है की कैसे आप खुदको पॉजिटिव रखोगे। इसलिए सोशल मीडिया का बिना मतलब के उसे कभी यूज ही मत करों।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440