नैनीताल जिले के एक होटल में अवैध रूप से चल रहे कैसिनो का भंडाफोड़, 21 गिरफ्तार, शराब परोस रही 12 बालाऐं भी हिरासत में

खबर शेयर करें

समाचार सच, नैनीताल। जनपद नैनीताल पुलिस ने ज्योलीकोट डोलमार के पास एक होटल में अवैध रूप से चल रहे कैसिनो का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने इस छापेमारी में 33 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गये आरोपियों में से शराब परोस रही 12 बार बालाएं भी शामिल हैं। पुलिस ने मौके से करीब 4 लाख रुपये की नगदी, 3667 कैसीनो चिप्स और ताश की गड्डी के साथ ही अलग-अलग ब्रांड की 12 शराब की बोतलें बरामद की हैं।

सोमवार को घटना के बारे में जानकारी देते हुए एसएसपी प्रहलाद नारायाण मीणा ने बताया कि एसपी क्राइम व ट्रैफिक डॉ जगदीश चन्द्र के दिशा-निर्देशन में सीओ ऑपरेशन नितिन लोहनी के नेतृत्व में तल्लीताल थाना, ज्योलीकोट चौकी और एसओजी की संयुक्त टीम ने होटल रिवर व्यू में छापामारी की गयी तो होटल के एक पारदर्शी हॉल में अवैध रूप से कैसिनो व जुआ खेला जा रहा था। जिन्हे होटल कर्मियों व बार बालाओं द्वारा अवैध रुप से शराब परोसी जा रही थी। इस बारे में जब होटल कर्मियों से होटल में अवैध रूप से कैसिनो/जुआ खिलाने व शराब पिलाने का लाईसेंस माँगा गया तो देने में असमर्थ रहे।

पुलिस की औचक छापामारी के दौरान अवैध रूप से जुआ/कैसिनो खेल रहे लोगों द्वारा भागने का प्रयास किया गया। जिन्हे पुलिस द्वारा पकड़ लिया गया। इस दौरान एक व्यक्ति अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गया। जिसकी खोजबीन जारी है। पुलिस ने मौके से करीब 4 लाख रुपये की नगदी, 3667 कैसीनो चिप्स और ताश की गड्डी के साथ ही अलग-अलग ब्रांड की 12 शराब की बोतलें बरामद की हैं। साथ ही मौके पर मौजूद अवैध रूप से जुआ खेल रहे सभी 21 युवकों व 12 बार बालाओ को उनके जुर्म धारा से अवगत कराते हुए थाना तल्लीताल लाया गया। जहां सभी के विरुद्ध थाना तल्लीताल में मुकदमा अपराध सं- 52/2023, धारा 3/4 सार्वजनिक जुआ अधिनियम व धारा 60/68 आबकारी अधि0 के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है। होटल में अवैध रूप से कसीनो व जुआ खिलाने एवं अवैध रूप से शराब परोसने के सम्बन्ध में होटल स्वामी के विरुद्ध अग्रिम वैधानिक कार्यवाही अमल में लायी जा रही है। एसएसपी ने पुलिस टीम को नगद पुरस्कार की घोषणा की है।

यह भी पढ़ें -   चैत्र नवरात्रि 2026ः प्रथम दिन- मां शैलपुत्री की पूजा से होगी शुरुआत, जानिए पूजन विधि, महत्व और मंत्र

गिरफ्तार अभियुक्तगणों के नामः
(1) सूरजपाल गुप्ता, थाना इन्द्रापुरम जिला गाजियाबाद।
(2) रईश अहमद, थाना कल्याणपुरी दिल्ली
(3) ऋषभ चौधरी, थाना देवबन्द जिला सहारनपुर उत्तर-प्रदेश।
(4) सन्दीप कुमार, थाना कनखल जिला हरिद्वार
(5) परवेज अरोरा, च्ै न0 05 फरीदाबाद हरियाणा।
(6) सुमित कंसल, थाना -पल्लवपुरम मेरठ उत्तर-प्रदेश।
(7) फुरकान, थाना हापुड जिला हापुड
(8) कपिल कौशिक, थाना तिगाँव जिला फरीदाबाद हरियाणा
(9) पंकज शर्मा, थाना कल्याणपुरी दिल्ली
(10) सुखबीर सिंह, थाना – बल्लभगड जिला फरीदाबाद हरियाणा
(11) बिपिन थाना न0 4 जिला फरीदाबाद हरियाणा
(12) आकाश, थाना बल्लभगड जिला फरीदाबाद हरियाणा।
(13) विनय कुमार, थाना बल्लभगड जिला फरीदाबाद हरियाणा।
(14) जगत सिंह, थाना – बल्लभगड जिला फरीदाबाद हरियाणा
(15) रमेश गुलाठी, थाना – जिला फरीदाबाद हरियाणा।
(16) रामगोयल, थाना बल्लभगड जिला फरीदाबाद हरियाणा।
(17) महेश (33 वर्ष) सुभाष चन्द्र बल्लभगड फरीदाबाद
(18) विजेन्द्र , थाना सालवास जिला झज्जर हरियाणा
(19) राकेश निवासी – गुड्डा झज्जर दुजाणा झज्जर हरियाणा।
(20) धर्मेन्द्र निवासी – उपरोक्त,
(21) नीरज जोशी, निवासी थाना सेक्टर 5 फरीदाबाद हरियाणा।

यह भी पढ़ें -   १८ मार्च २०२६ बुधवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा

बार बालाओं का विवरण:
(1) श्रीजना क्षेत्री हरिनगर घण्टाघर दिल्ली
(2) संजना, थाना – फरीदाबाद
(3) सुभद्रा, हरिनगर घण्टाघर दिल्ली
(4) इंदु महत, जनकपुरी दिल्ली
(5) सिमरन, उत्तमनगर नई दिल्ली
(6) चिंकी सोलंकी, उत्तमनगर नई दिल्ली
(7) काजल रावत, उत्तमनगर दिल्ली
(8) अनिता, फरीदाबाद नगर
(9) मुस्कान, उत्तमनगर मोहन गार्डन दिल्ली
(10) ऋतिका, बुराडी दिल्ली
(11) इकरा, थाना सागरपुर दिल्ली
(12) रुकसार, थाना सागरपुर दिल्ली

पुलिस टीम में:
तल्लीताल एसओ रोहताया सिंह सागर, ज्योलीकोट चौकी प्रभारी नरेन्द्र कुमार, एसओजी प्रभारी राजवीर नेगी, एएसआई संदीप नेगी, कांस्टेबल राजेन्द्र सिंह मेहरा, शिवराज राणा, अमित कुमार, सुमन राणा, संगीता, मब्बू मियां, दिनेश कार्की, कुन्दन कठायत, त्रिलोक सिंह, अशोक रावत, दिनेश नगर कोटी, भानू ओली, अनूप सिंह, सुनील टम्टा, सोबरन राणा।

Illegal casino running in a hotel in Nainital district busted, 21 arrested, 12 girls serving liquor also detained

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440