इन तारीखों में जन्मी लड़कियां पति के लिए मानी जाती हैं भाग्यशाली, सुख सुविधाओं से भरा रहता है इनका जीवन

खबर शेयर करें

समाचार सच, अध्यात्म डेस्क। अंक ज्योतिष अनुसार जन्म तारीख से किसी भी व्यक्ति के स्वभाव और जीवन के बारे में जाना जा सकता है। जिन लड़कियों का जन्म 3, 12 या 21, 30 तारीख को होता है वो पति के लिए भाग्यशाली मानी जाती हैं। इन्हें जीवन में सभी सुख सुविधाएं प्राप्त होने के आसार रहते हैं। जिस व्यक्ति से ये शादी करती हैं उसकी किस्मत शादी के बाद चमक जाती है। इनके पास धन-दौलत की कोई कमी नहीं रहती। ये हर जगह सम्मान पाती हैं।

-इन तारीखों में जन्मी लड़कियां बिजनेस माइंडेड होती हैं। ये बिजनेस में अच्छी सफलता अर्जित करती हैं। इन्हें किसी के अधीन रहकर काम करना पसंद नहीं होता। अगर ये नौकरी भी करती हैं तो वहां भी एक बॉस की तरह रहती हैं। इन्हें अपने तरीके से काम करना पसंद होता है। अपने काम में ये किसी की भी दखलअंदाजी पसंद नहीं करती हैं। धन के मामले में ये काफी लकी होती हैं। ऐसा माना जाता है कि ये अपने से ज्यादा दूसरों के लिए भाग्यशाली होती हैं।

यह भी पढ़ें -  

-ये साहसी और निडर होती हैं। लाइफ में आने वाली हर परिस्थिति का डटकर सामना करती हैं। ये जो भी काम हाथ में लेती हैं उसे पूरा करके ही दम लेती हैं। ये दूरदर्शी होती हैं और भविष्य में होने वाली घटनाओं के बारे में पहले ही अंदाजा लगा लेती हैं। इनके अंदर नेतृत्व करने की अच्छी क्षमता होती है। ये हर जगह एक लीडर की भूमिका निभाती हैं। ये अच्छी मार्गदर्शक भी साबित होती हैं।

यह भी पढ़ें -   रेडियो शो में चमके विद्यार्थियों के हुनर, कुलपति ने सराहा प्रयास

-ये मेहनत करके किसी भी काम में सफलता हासिल करने में सक्षम होती हैं। ये एक समर्पित जीवनसाथी बनती हैं। ये अपने पार्टनर से बहुत प्यार करती हैं और उनकी खुशी के लिए कुछ भी करने को तैयार रहती हैं। जीवन में चाहे कैसी भी परिस्थिति क्यों न आ जाए ये कभी हार नहीं मानतीं।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440