Haldwani में फिर बेखौफ चोरों ने बंद मकान में बोला धावा, हजारों की नगदी व सोने-चांदी के जेवरातों पर किया हाथ साफ

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। महानगर में चोरी की घटनाएं कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। चोर आए दिन वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। लेकिन पुलिस महज बैठकों में अपराध पर अंकुश लगा रही है। अपराध रोकने के धरातल पर कोई परिणाम देखने को नहीं मिल रहे हैं। इस क्रम में चोरों ने फिर एक बंद घर में धावा बोलकर वहां से नगदी समेत सोने चांदी के जेवरातों पर हाथ साफ कर पुलिस की रात्रि गश्त की पोल खोल दी है। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर सौंप कार्रवाई की गुहार लगाई है।

मित्र बिहार कालोनी डहरिया निवासी मोहन चंद्र बिनबाल ने पुलिस को सौंपी तहरीर में कहा है कि वह बीते 30 जुलाई को अपने परिवार के साथ गुड़गांव अपने पुत्र के कार्यालय गए थे। इस बीच अज्ञात चोरों ने बंद पड़े घर में सेंध लगा दी। चोरी की सूचना 3 अगस्त की शाम को पड़ोस में रहने वालो ने दूरभाष पर दी। इस पर वह गुड़गांव से शुक्रवार की दोपहर हल्द्वानी पहुंचे तो देखा कि घर का रोशनदान टूटा हुआ हैं। जब उसने अंदर जाकर देखा तो घर का सारा सामान अस्त-व्यस्त पड़ा हुआ था और अलमारी में रखी हजारों की नगदी के साथ ही सोने व चांदी के आभूषण गायब थे। इस पर वह पुलिस की शरण में पहुंचे। मोहन चंद्र ने पुलिस को बताया कि चोरों ने छत पर जाकर उनके यहां लगे सीसीटीवी कैमरा तार काट दी इतना ही नहीं चोर केमरे की चिप भी चुरा कर ले गए। मोहन ने पुलिस को बताया कि चोर 8 से 10 लाख रुपए के आभूषण चुरा कर ले गए हैं।

यह भी पढ़ें -   विश्वविद्यालय परिसर में नाबालिग से दुष्कर्म, आरोपी गार्ड पकड़ा गया

बदलते टारगेट्स के चलते पुलिस को अपनी सुरक्षा में और अधिक सख्ती बरतने की आवश्यकता है। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर सौंपी है और पुलिस ने तत्काल कार्रवाई शुरू कर दी है। वर्तमान में घटना के संबंध में जाँच जारी है और चोरों को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस ने अपनी टीम को गठित किया है।
इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए समाज को भी सक्रिय रूप से शामिल होना आवश्यक है और आपसी सहयोग के साथ पुलिस द्वारा अपराध को रोकने के लिए सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए।

यह भी पढ़ें -   होली में किए गये सरल अचूक उपाय, जिससे सभी तरह का संकट हो दूर

In Haldwani again, fearless thieves raided a closed house, cleared their hands of thousands of cash and gold and silver jewelery

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440