In Haldwani, thieves created havoc by breaking the lock of the retired SBI officer’s closed house, cleared their hands of cash and jewelry
समाचार सच, हल्द्वानी। महानगर अपराधियों का गढ़ बनता जा रहा है। यहां आए दिन वारदातें हो रही हैं। इसके बावजूद पुलिस अपराध की रोकथाम के प्रति गंभीर नहीं दिख रही है। रोकथाम तो दूर मुकदमे दर्ज करने में भी आना कानी की जा रही है। जिससे अपराधियों के हौंसले बुलंद होते जा रहे हैं। इसी क्रम में मुखानी थाना क्षेत्र में एक रिटायर्ड एसबीआई अधिकारी के बंद घर का ताला तोड़ कर वहां से नगदी व जेवरात पर हाथ साफ कर दिया। सूचना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन शुरू कर दिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार लक्ष्मण सिंह अधिकारी स्टेट ऑफ इडिया बैंक के रिडायर्ड अधिकारी का मकान हिम्मतपुर मल्ला, मुखानी में मकान हैं। वर्तमान में लक्ष्मण सिंह विगत 6 सितंबर से अपने बेटे से मिलने जमशेदपुर गए हैं। और घर की देखरेख अपने पड़ोसी पर छोड़ कर गये थे। इस बीच विगत 6 फरवरी की सुबह जब पड़ोसियों ने घर की तरफ नजर डाली तो वह सहम गये। उन्होंने देखा कि घर का ताला टूटा हुआ है, जिस पर उन्होंने लक्ष्मण सिंह को घटना से अवगत कराया। साथ ही पुलिस को भी सूचित किया। चोरी की सूचना से पुलिस में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में मुखानी एसओ रमेश सिंह बोरा दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और जायजा लिया। पुलिस ने गृहस्वामी से मामले की जानकारी जुटाई है। घर में लाखों के जेवरात व नगदी होना बताया गया है। जिन्हें चोर ले उड़े हैं। पुलिस की जांच में मालूम चला है कि बेखौफ चोरों ने घर पहले खिचड़ी भी बनायी है और बाथरूम में नहाया है। थाना प्रभारी रमेश बोरा का कहना है कि घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं। जल्द ही बदमाश पुलिस की गिरफ्त में होंगे।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440

















