हल्द्वानी में चोरों ने मॉल के बाहर खड़ी बाइक पर किया हाथ साफ

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। यहां यातायात नगर पुलिस चौकी क्षेत्र में अज्ञात चोरों ने मॉल के आगे खड़ी बाइक पर हाथ साफ कर दिया। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर सौंप कार्रवाई की गुहार लगाई है।

पुलिस को सौंपी तहरीर में टीपीनगर क्षेत्र में मॉल चलाने वाले सुमित मेहरा ने कहा है कि वह बीती 21 जून की रात अपनी बाइक संख्या यूके 04यू-1012 को मॉल के आगे खड़ी कर अपने मित्र के घर चला गया। जब वह अगली प्रातः वापस लौटा तो बाइक गायब देख उसके पैरोंतले जमीन खिसक गई। उसने बाइक की आस-पास तलाश की, लेकिन कुछ पता नहीं चला। इस पर वह पुलिस की शरण में पहुंचा। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें -   जंगल में आग लगाना अपराध के साथ साथ घोर पाप है।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440