ससुरालियों पर लगाया दहेज प्रातड़ना का आरोप, पुलिस से की कार्रवाई की मांग

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। महिला ने ससुरालियों पर दहेज प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए पुलिस से कार्यवाही की मांग की है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर अपनी कार्यवाही शुरू कर दी है।

पुलिस को सौंपी तहरीर में सीएमटी कॉलोनी रामपुर रोड निवासी महिला ने कहा है कि उसका विवाह 8 दिसम्बर 2020 को नीरज गुप्ता पुत्र स्व. रामस्वरूप गुप्ता के साथ हुआ था। विवाह के समय मायके पक्ष ने सामर्थ्यानुसार दान व उपहार भी दिये, लेकिन दहेजलोभी ससुराली इससे नाखुश दिखे। विवाह के कुछ समय बाद से ही दहेज में कार व पांच लाख की मांग करते हुए उसका उत्पीड़न शुरू कर दिया गया। इस बीच 25 अगस्त 2021 को उसने पुत्री को जन्म दिया तो ससुरालियों का उत्पीड़न और बढ़ गया। पति के अलावा देवर धीरज, देवरानी राजकुमारी व ननद वन्दना ने उसे मारपीट कर कमरे में बंद कर दिया। इतना ही नहीं उसे खाना तक नहीं दिया गया। 13 सितम्बर को वह आरोपी ससुरालियों के चंगुल से छूटकर किसी तरह मायके पहुंची और आपबीती सुनाई। महिला ने पुलिस से दहेजलोभी ससुरालियों के खिलाफ कार्यवाही की मांग की है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर अपनी कार्यवाही शुरू कर दी है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   आज का पंचांग एवं राशिफल: सप्तमी तिथि का पार्वण श्राद्ध आज, जानें 2 अक्टूबर 2026 का पंचांग और सभी 12 राशियों का हाल
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440