ओखलकांडा ब्लाक में शिवसैनिकों ने लिया घर घर भगवा ध्वज फहराने का संकल्प

खबर शेयर करें

समाचार सच, नैनीताल। ओखलकांडा ब्लॉक के थलाड़ी क्षेत्र में आयोजित कार्यक्रम में शिवसैनिकों ने घर घर भगवा ध्वज फहराने का संकल्प लिया। इस मौके पर मुख्यअतिथि प्रदेश उपप्रमुख रूपेन्द्र नागर ने क्षेत्र में शिवसेना को मजबूत बनाने को कहा।
कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए श्री नागर ने कहा कि पूरे ओखलकांडा ब्लॉक क्षेत्र हर एक घर से शिवसैनिक तैयार कर घर-घर भगवा ध्वज फहराएंगे। उन्होंने शिवसैनिकों से आह्वान किया कि जनसेवा और समाज सेवा करके जनता की परेशानियों का निदान करें और पार्टी की नीति से लोगों को अवगत करवायें। विशिष्ट अतिथि कुमाऊं मंडल प्रमुख हेमंत कुमार व कुमाऊं मंडल सचिव सरजू प्रसाद पांडे ने अपने सम्बोंधन में शिवसैनिकों से कहा कि वे जनसमस्याओं के समाधान के लिये क्षेत्र की लोगों के साथ खड़े होकर साथ दें।
कार्यक्रम में समाज सेवा के कार्य करने के लिए भीमताल विधानसभा प्रभारी मुकेश बिष्ट और सूरज रेकुनी को सम्मानित भी किया गया। इस दौरान दर्जनों लोगों ने प्रदेश उपप्रमुख श्री नागर के समक्ष शिवसेना की सदस्यता भी ग्रहण की।
कार्यक्रम में पदम पाल, प्रमोद आर्य, नगर सचिव पूरन सागर, मीडिया प्रभारी अभिषेक कश्यप, आशीष पांडे, राहुल रावत, राजा बिष्ट, दीपक बिष्ट, पंकज रावत, सूरज बिष्ट, नरेश, मोहित, महेंद्र रावत, गणेश बोरा सहित आदि शिवसैनिक मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें -   दिल्ली पब्लिक स्कूल हल्द्वानी में अलंकरण एवं स्कॉलर बैज सेरेमनी में छात्राओं-छात्रों ने हासिल की नई ऊँचाइयाँ

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440