वाहन बेचने के नाम पर युवक से की हजारों की ठगी

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। वाहन बेचने के नाम पर एक व्यक्ति द्वारा हजारों की रकम खाते में डलवाने के बाद भी न तो वाहन दिया और न ही रकम लौटाई। युवक को ठगी का आभास होने पर इस मामले की तहरीर पुलिस को सौंप कार्रवाई की मांग की। सौंपी तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर अपनी कार्यवाही शुरू कर दी है।

संजय कुमार वर्तमान में नोएडा में रहने वाले द्वारा पुलिस को सौंपी तहरीर में बताया कि टाटा मोटर्स में कार्यरत उसके भाई अनिल कुमार को बीते दिनों साथ में काम करने वाले राशिद खान ने बताया कि उसका कनखल हरिद्वार निवासी मित्र संतोष कुमार पुत्र चन्द्रशेखर चौहान अपना स्कूटर बेच रहा है। दूरभाष पर संपर्क साधने पर उसने अपने आपको फौजी बताया तथा स्कूटर देहरादून से हल्द्वानी तक भेजने हेतु ट्रान्सपोर्ट खर्चा के लिए पांच हजार रूपये की डिमांड की। जिसे उसने उसके खाते में स्थानान्तरित कर दिया। इसके बाद अलग-अलग किश्तों में संतोष ने उससे करीब 40 हजार की रकम अपने बैंक खाते में जमा करवा ली। इसके बाद उसे न तो स्कूटर ही दिया गया और न ही रकम ही वापस लौटाई गई। संपर्क साधने पर संतोष के मोबाइल नंबर भी बंद मिले। तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   Uttarakhand Weather: उत्तराखंड में आज फिर भारी बारिश का अलर्ट, इन जिलों में येलो चेतावनी, 30 अगस्त तक बिगड़ा रहेगा मौसम
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440