उत्तराखण्ड में फिर ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर हड़पे 5.57 लाख, आप भी रहे सावधान…

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। उत्तराखण्ड में ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर ठगी का कार्य रूकने का नाम नहीं ले रहा है। अब साइबर ठगों ने ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर दून निवासी युवक को झांसे में ले लिया है। साइबर ठग ने पीड़ित से 5.57 लाख रुपये ठग लिए हैं। पीड़ित द्वारा दी शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। Grab in the name of online trading

देहरादून निवासी प्रमोद सिंह निवासी जाखन ने पुलिस को दी तहरीर कहना है कि उन्हें कुछ लोगों ने कॉल की थी। कॉल करने वालों ने बताया कि उनकी फर्म भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) में पंजीकृत है। उन्होंने बताया कि वो स्टॉक मार्केट में निवेश कर अच्छी कमाई कर सकते हैं। इसके बाद बाकायदा उनकी एक सप्ताह ऑनलाइन कक्षाएं ली गई। इसके बाद उन्हें निवेशकर आकर्षक रिर्टन का लालच दिया। उनसे गूगल प्ले स्टोर से एक एप डाउनलोड कराई गई। उन्हें एक लॉगिन-आईडी दी गई। बताया गया कि शुरुआत में निवेश पर उन्हें 10 से 15 फीसदी गारंटेड लाभ होगा।

यह भी पढ़ें -   सादगी की मिसालः लालकुआं के विधायक डॉ. मोहन सिंह बिष्ट, आज भी जीते हैं आमजन जैसा जीवन

प्रमोद ने पहले कुछ रकम निवेश की। कुछ दिन बाद उन्हें लाभ के साथ रकम मिल गई। इससे वो लालच में आ गए और फर्म में 10 गुना लाभ कमाने वाली सदस्यता के लिए आवेदन कर दिया। लेकिन इसके बाद उन्होंने जो भी रकम लगाई वो वापस नहीं मिली। इसी तरह साइबर ठगों ने प्रमोद के 5.57 लाख रुपये हड़प लिए। तहरीर के आधार पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर अपनी जांच शुरू कर दी है।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440