समाचार सच, देहरादून। उत्तराखण्ड के गढ़वाल मंडल से एक शर्मशार करने वाली घटना सामने आई है। मंडल के थराली क्षेत्र में एक किशोरी को नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म और अश्लील वीडियो वायरल करने का मामला प्रकाश में आया है। इससे क्षेत्र में तनाव बना हुआ है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
यह मामला गढ़वाल मंडल के थराली क्षेत्र का है। यहां एक व्यक्ति ने आठ अक्तूबर को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसकी 17 साल की बेटी के साथ थराली में एक दुकान में काम करने वाले युवक ने दुष्कर्म किया। कहा कि आरोपी ने सोशल मीडिया पर बेटी से दोस्ती की। मोबाइल नंबर लेकर उसके साथ बात करने लगा।
16 फरवरी 2024 को उसने बेटी को थराली बुलाया और पानी में नशीला पदार्थ पिलाकर बेहोश करने के बाद दुष्कर्म किया। जब उसे होश आया तो चाकू की नोक पर धमकाते हुए उसका अश्लील वीडियो बना दिया। पीड़िता ने नंबर ब्लॉक किया तो पीड़िता की मां व भाई को फोन कर धमकी देनी शुरू कर दी। इस बीच उसने वीडियो वायरल कर दिया।
पुलिस ने बुधवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को विशेष सत्र न्यायाधीश बिंध्याचल सिंह की अदालत में पेश किया गया जहां कोर्ट के आदेश पर उसे जेल भेज दिया गया।
वहीं वीडियो वायरल होने के बाद से मामले में थराली में तनाव का माहौल है। बताया जा रहा है कि आरोपी युवक धर्म विशेष समुदाय का है। भारी संख्या में थराली में सुरक्षा बल तैनात हुआ है। पुलिस, पीएसी तैनात की गई है। दूसरी तरफ विश्व हिन्दू परिषद और बजरंग दल के आवाहन पर थराली में हिन्दू जन जागरण रैली निकाली जाएगी।
![Ad](https://samacharsach.com/wp-content/uploads/2025/02/Ad-DPS.jpeg)
![](https://samacharsach.com/wp-content/uploads/2023/01/Ad-CommerceClasses.jpeg)
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440