उत्तराखंड में 11 तक बारिश, ओलावृष्टि और तूफान का ऑरेंज अलर्ट, लोगों से सतर्क रहने की अपील

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग के अनुसार, 9 से 11 अप्रैल तक राज्य के अधिकांश जिलों में बारिश, ओलावृष्टि और तेज़ तूफान की संभावना जताई गई है। मौसम केंद्र देहरादून के निदेशक विक्रम सिंह ने जानकारी दी कि मंगलवार को पर्वतीय जिलों में गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ीं और कई इलाकों में ओलावृष्टि भी हुई।

मौसम विभाग ने 10 और 11 अप्रैल के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी करते हुए लोगों से सतर्क रहने और अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील की है। विभाग का कहना है कि अगले दो दिन बारिश की तीव्रता और बढ़ सकती है, जिससे जनजीवन प्रभावित हो सकता है। हालांकि, इससे गर्मी से कुछ राहत जरूर मिलेगी।

मंगलवार को चमोली जिले के थराली में भारी बारिश के कारण गदेरे उफान पर आ गए, जिससे कई वाहन मलबे में दब गए। वहीं, पिथौरागढ़ जिले में हुई ओलावृष्टि ने किसानों की मेहनत पर पानी फेर दिया और कई इलाकों में फसलें बर्बाद हो गईं।
आपदा प्रबंधन विभाग और स्थानीय प्रशासन अलर्ट मोड पर हैं और लोगों से सावधानी बरतने की अपील की जा रही है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   दुखदः महाराष्ट्र के अमरावती के अस्पताल में आधी रात का कहर, NICU में आग से तीन नवजातों की दर्दनाक मौत
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440