भाजपा प्रत्याशी अजय भट्ट के चुनाव कार्यालय का उद्घाटन, कहा-एक बार फिर बनने जा रही नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। नैनीताल-ऊधमसिंह नगर लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी अजय भट्ट ने रविवार को प्रदेश संगठन महामंत्री अजेय कुमार के साथ संयुक्त रूप से तिकोनिया में चुनाव कार्यालय का उद्घाटन किया। चुनाव कार्यालय का उद्घाटन करने से पहले अजय भट्ट ने पूजा अर्चना की। इस मौके पर श्री भट्ट ने कहा कि जमरानी बांध परियोजना के निर्माण में उनके पिछले कार्यकाल का संघर्ष काम आया। राज्य सरकार के बजट में 721 करोड़ रुपये के बजट का प्रावधान जमरानी बांध निर्माण के लिए रखा गया है। उन्होंने कहा अभी कई और परियोजनाओं को धरातल पर उतारना है।

बीजेपी प्रत्याशी अजय भट्ट ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं में काफी जोश है। इस बार भी उन्हें कार्यकर्ताओं और जनता का आशीर्वाद मिलने जा रहा है। जिससे एक बार फिर वो भारी मतों से जीत हासिल करेंगे। उन्होंने कहा कि अभी तक कांग्रेस पार्टी प्रत्याशी घोषित नहीं कर पाई है। आज देश में कांग्रेस की स्थिति काफी खराब चुकी है। कांग्रेस के लोग पार्टी छोड़कर इधर-उधर भाग रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस बार भी फिर से नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार बनने जा रही है।

इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट, प्रदेश महामंत्री राजेन्द्र बिष्ट, जिला पंचायत अध्यक्ष बेला तोलिया, प्रदेश मंत्री राकेश नैनवाल, जिला सह प्रभारी विवेक सक्सेना, कुमाऊं क्लस्टर सह प्रभारी प्रदीप बिष्ट, लोकसभा मीडिया प्रबंधन प्रभारी चन्दन बिष्ट, निवर्तमान मेयर जोगेंद्र रौतेला, अध्यक्ष उत्तराखंड मंडी परिषद अनिल कपूर डब्बू, उपाध्यक्ष राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य अनुश्रवण समिति सुरेश भट्ट, दिनेश आर्या, सचिन शाह, गजराज सिंह बिष्ट, प्रताप रैक्वाल, कमल नयन जोशी, देवेंद्र ढैला, प्रदीप जनौटी, विन्देश गुप्ता, प्रतिभा जोशी, अलका जीना, श्रुति तिवारी, चंपा नेगी, गीता थुवाल आदि मौजूद रहे।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440